अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

केजरीवाल ने इस्तीफा देने के बाद फिर से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने कहा-
- हमने जन लोकपाल बिल लाने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन भाजपा कांग्रेस ने हमेशा ही इसका विरोध किया। ये लोग डर गये हैं कि अगर जनलोकपाल बिल आ गया तो इनके नेता जेल चले जाएंगे। हमने मुकेश अंबानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है तो ये लोग सोंचते हैं कि अगला नंबर वीरप्पा मोइली और फिर शरद पवार का होगा। अत: भाजपा कांग्रेस के लोगों ने मिलकर जन लोकपाल बिल पास नहीं होने दिया।
- केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैलियों और उनका खर्च मुकेश अंबानी वहन करते हैं।
- केजरीवाल ने कहा कि हमने पिछले डेढ़ महीने में काफी मेहनत की पानी के दाम कम किये, बिजली के दाम कम किये और भ्रष्टाचार को कम किया। अब जनलोकपाल बिल पास न करवा पाने के कारण इस्तीफा दे रहे हैं। मैं एक आम आदमी हूं, मैं बहुत छोटा आदमी हूं। हम उपराज्यपाल के पास जा रहे हैं और उनसे दिल्ली में फिर से चुनाव करवाने की अपील करेंगे।
केजरीवाल ने मुकेश अंबानी को कठघरे में खड़ा कर यह संकेत दे दिये हैं कि उनकी अगली लड़ाई केंद्र के साथ साथ मोदी से भी होगी। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या अब दिल्ली के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे? अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली की गद्दी के बाद संसद की तरफ रूख कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications