गुजरात निकाय चुनाव: सूरत में आप के प्रदर्शन पर बोले केजरीवाल- पूरा देश कर रहा इस चमत्कार की बात
गुजरात निकाय चुनाव: सूरत में आप ने चमत्कार किया, पूरा देश इसे देख रहा
सूरत। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गुजरात के सूरत में रोड शो किया। उन्होंने नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि सूरत में जो नतीजे आए हैं, उससे गुजरात ही नहीं पूरा देश चकित है। पूरा देश ये चर्चा कर रहा है कि सूरत में कैसे ये चमत्कार हुआ है। आम आदमी के दिल्ली मॉडल की आज हर कोई बात कर रहा है।
Recommended Video

आम आदमी पार्टी ने सूरत में नगर निकाय के चुनाव में 27 सीटें जीतीं हैं। पहली बार चुनाव लड़ रही आप ने गुजरात की छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में 470 उम्मीदवार उतारे थे। जिसमें सूरत में 27 सीटें जीतकर उसने दमखम दिखाया है। सूरत में 120 सदस्यों वाली मनपा में आम आदमी पार्टी 27 सीट जीतकर प्रमुख विपक्षी दल बन गई है। शुक्रवार को अपने रोड शो को लेकर केजरीवाल ने कहा कि वो लोगों का शुक्रिया अदा करने आए हैं। केजरीवाल ने कहा, आप ने नगर निकाय चुनाव में 27 सीट हासिल कर सूरत में बीजेपी के किले में सेंध लगा दी है। सूरत के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मुख्य विपक्षी दल की जिम्मेदारी दी है, जिस पर हम खरा उतरने के लिए काम करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने सूरत में अपने नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ भी बैठक की है।
अरविंद केजरीवाल ने आज सूरत में कहा कि देश भर के राज्यों में अलग-अलग दल सत्ता में आते हैं, लेकिन सूरत में आप के नवनिर्वाचित नगरसेवक जनसेवा करने आए हैं। भाजपा सत्ता में आती है, ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने अन्य दलों को नियंत्रित कर रखा है। उन्हें कोई कुछ बताने वाला नहीं है, तो वे जो चाहे कर रहे हैं। पहली बार जब कोई उन्हें आंख दिखाने के लिए देखने आया, तो लोगों ने आपको सम्मान दिया।












Click it and Unblock the Notifications