तल्ख मुलाकात केजरीवाल-गडकरी के बीच

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी में अचानक से बेहद लोकप्रिय हो गए ई-रिक्शा पर रोक को खत्म करवाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आज बात की।

nitin-gadkari-arvind-kejriwal

खबर है कि बातचीत बेहद तल्ख माहौल में हुई क्योंकि गडकरी को अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दे डाली कि अगर केंद्र सरकार ने 10 दिन में ई-रिक्शा पर नियम तय नहीं किए हुए तो वे आंदोलन करेंगे।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि रामलीला मैदान से नितिन गडकरी ने इस मसले पर जल्द समाधान निकालने की घोषणा की थी।

परंतु इतना समय बीतने के बाद भी सरकार द्वारा अब तक की गई किसी भी घोषणा पर अमल नहीं किया गया है।

केजरीवाल ने इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार और पूर्व संप्रग सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 26 मई को केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद इस पर अब तक कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+