अल्का लांबा को केजरीवाल बना सकते हैं कानून मंत्री
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जीतेंद्र सिंह तोमर को फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार किये जाने के बाद पार्टी ने उनका इस्तीफा ले लिया है। वहीं तोमर के इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि आप विधायक अल्का लांबा को केजरीवाल दिल्ली का कानून मंत्री बना सकते हैं।

इसी बीच दिल्ली पुलिस तोमर को गिरफ्तार करने के बाद फैजाबाद ले गयी है जहां उनकी डिग्री के बारे में उनसे पूछताछ हो सके। इस मामले में तोमर का कहना है कि उनकी डिग्री पूरी तरह से सही है और उन्हें भाजपा के इशारों पर फंसाया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को तोमर को फर्जी डिग्री विवाद में एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार किया था। यही नहीं पुलिस ने कोर्ट से तोमर की चार दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी जिससे कि उनसे इस विवाद के बारे में पूछताछ की जा सके जिसे कोर्ट ने मान लिया है।












Click it and Unblock the Notifications