लोकसभा चुनाव में AAP की करारी हार के पीछे केजरीवाल ने बताए ये दो बड़े कारण
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की की सभी सात लोकसभा सीटों में अपनी पार्टी की हार के दो कारण बताए हैं। केजरीवाल ने यह भी स्वीकार किया है कि उनकी पार्टी लोगों को अपने उम्मीदवारों को वोट देने के कारणों को समझाने में विफल रही है। बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का दिल्ली में खाता तक नहीं खुल पाया है।

केजरीवाल ने जनता को लिखे पत्र में बताया है कि चुनाव के बाद जमीनी विश्लेषण से दो प्रमुख कारण सामने आए हैं। पहला देश में व्याप्त माहौल ने दिल्ली को ने दिल्ली को उसी में ढाल दिया है। दूसरा लोगों ने इस बड़े चुनाव को मोदी और राहुल गांधी के बीच देखा और उसी के अनुसार मतदान किया। इसके अलावा केजरीवाल ने चुनाव अभियान में पार्टी वर्करों के सहयोग के लिए उनकी सराहना की है।
दूसरी ओर से पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली को लोग आगामी विधानसभा चुनाव 2020 में AAP को दोबारा से सत्ता में लाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने उत्साहपूर्वक हमें विश्वास दिलाया है कि दिल्ली विधानसभा के लिए छोटे से चुनाव में, वे दिल्ली में हमारे द्वारा किए गए अविश्वसनीय काम के नाम पर वोट देंगे। उन्होंने कहा कि 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से 67 पर जीत दर्ज की थी।
लेकिन 2014 और 2019 में पार्टी दिल्ली की एक भी लोकसभा जीतने में सफल नहीं हो पाई है। केजरीवाल ने कहा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी बिजली, सरकारी सेवाओं पर हमारे जमीनी प्रभाव ने जनता के साथ बातचीत जरिया दिया है। केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की वजह गिनाने के साथ ही आप कार्यकर्ताओं से अभी से दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लेने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में पुलवामा हमले के शहीदों के परिजन भी!












Click it and Unblock the Notifications