तोमर नहीं मीडिया गलत.. इसलिए होना चाहिए पब्लिक ट्रायल: केजरीवाल

नई दिल्ली। आखिरकार लंबी चुप्पी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तोमर मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि मैं उनका रिश्तेदार या मित्र नहीं हूं, मैंने इस विवाद पर तोमर से जवाब मांगा था, उन्होंने एक संतोषजनक जवाब दिया और कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है क्योंकि उनकी डिग्री असली है, तोमर ने कुछ गलत नहीं किया तो मैं उनसे इस्तीफा क्यों मांगू?

मालूम हो कि कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर पर आरोप है कि उनकी कानून की डिग्री फर्जी है। जिसको लेकर दिल्ली में काफी बवाल हो रहा है और विपक्ष इसलिए तोमर के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि आरटीआई के तहत तोमर की कानून की डिग्री के बारे में बिहार के एक विश्वविद्यालय से मांगी गई जानकारी के लिए एक गलत रोल नंबर पेश किया गया था। जिससे तोमर की इमेज खराब की जा सके और ऐसे लोगों का साथ मीडिया ने भी दे दिया है जिसके कारण अधकचरा सच सामने आया। इसलिए मैं कहता हूं कि मीडिया के पक्षपात को बेनकाब करने के लिए उसे जनता के बीच खड़ा करने (पब्लिक ट्रायल) की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+