'आप' की शक्ति से डरकर अमेठी में सोनिया कर रही हैं प्रचार: केजरीवाल

कुमार विश्वास के लिए लोगों से वोट की अपील करने वाले केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर अमेठी में पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि वोटर दोनों से पैसा जरूर लें, लेकिन वोट दिल्ली के लोगों की तरह आम आदमी पार्टी को दें। सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर अमेठी का कोई आदमी कांग्रेस को वोट देता हा तो वो देश के साथ गद्दारी होगी। उन्होंने इस बात को दोहराते हुए कहा कि एक भी वोट अगर कांग्रेस या बीजेपी को पड़ा तो आप खुदा के साथ, देश के साथ भी गद्दारी होगी।
केजरीवाल ने एक सर्वे का जिक्र करते हुए दावा किया कि अमेठी में कुमार विश्वास भारी बहुमत से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव हो जाएं, तो कुमार विश्वास को 47 पर्सेंट, राहुल गांधी को 34 पर्सेंट और स्मृति ईरानी को 9 से 10 पर्सेंट वोट मिलेंगे। केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की शक्ति देखकर कांग्रेस घबरा गई है। उन्होंने दलील ली कि 14 साल में पहली बार सोनिया गांधी रैली करने अमेठी आईं। ये दिखाता है कि उनके दिल में घबराहट है।
उन्होंने कहा कि पहले प्रियंका गांधी चुनावों में दो दिन के लिए अमेठी व रायबरेली आती थीं, इस बार 14 दिन से यहां हैं। राहुल को जिताने के लिए दिल्ली और हरियाणा से सतीश शर्मा समेत कई बड़े कांग्रेसी नेताओं को बुलाया गया है। उन्होंने तो ये तक कह दिया कि कांग्रेस और भाजपा वोटरों को पैसे बांचकर वोट खरीद रही है।












Click it and Unblock the Notifications