दिल्लीः 44 मौतों पर अरविंद केजरीवाल ने साधा गवर्नर पर निशाना

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में ठंड के कहर से 44 लोगों की मौत हो गई। 44 लोगों की मौत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गर्वनर पर निशाना साधा है और डीयूएसआईबी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में ठंड से हुई 44 लोगों की मौत के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल के अधिकारी जिम्मेदार है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके गर्वनर पर निशाना साधा।

भाजपा ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

भाजपा ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

इस घटना के बाद दिल्ली में राजनीति तेज हो गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मौतों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने भी अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है। कपिल मिश्रा ने कहा कि डूब मरो, राज्यसभा सांसद दिल्ली के हो। बनाना था लंदन, बना दिया झारखंड।

केजरीवाल ने किया ट्वीट

केजरीवाल ने किया ट्वीट

ट्वीट करके केजरीवाल ने लिखा, 'मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ठंड की वजह से 44 बेघर लोगों की मौत हो गई है। मैं डीयूएसआईबी के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करता हूं। पिछले साल काफी कम मौतें हुई थीं। लगभग न के बराबर। इस साल गवर्नर अनिल बैजल ने निकम्मे अधिकारियों को नियुक्त किया। उन्होंने (गवर्नर ने) अधिकारियों को नियुक्त करने से पहले हमसे सलाह लेने से इनकार कर दिया था। हम इस तरह से सरकार कैसे चला सकते है?'

44 बेघरों में दो-चार साल के बच्चे भी शामिल हैं

44 बेघरों में दो-चार साल के बच्चे भी शामिल हैं

वहीं इस मुद्दे पर राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने कहा कि ठंड से किसी की मौत होना दुखद है। बीजेपी अपने राज्यों की चिंता करे, जहां पर बच्ची भात-भात कहकर मर जाती है। आंकड़ों के मुताबिक मरने वाले 44 बेघरों में दो-चार साल के बच्चे भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+