एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे जाने के अमित शाह के दावे पर बोले केजवीराल, आप सेना को झूठा बोल रहे

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के उस दावे पर सवाल उठाए हैं, जिसमें उन्होंने भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आतंकी मारे जाने के दावे पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने कहा है कि जब सेना ने कोई आंकड़ा नहीं दिया तो शाह के पास ये आंकड़ा कहां से आया। केजरीवाल ने कहा कि क्या शाह सेना को ही झूठा बोल रहे हैं।

एक के बाद एक केजरीवाल के कई ट्वीट

केजरीवाल ने शाह पर निशाना साधते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। केजरीवाल ने कहा, एयर स्ट्राइक में आतंकियों का कोई आंकड़ा ना होने की बात केंद्रीय मंत्री अहलूवालिया कह रहे हैं, यही सेना भी कह रही है। लेकिन अमित शाह कह रहे हैं कि सेना झूठ बोल रही है, 250 मरे थे। अमित शाह सेना को झूठा बोल रहे हैं। देश ये किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। सेना झूठ नही बोल सकती, भाजपा झूठ बोल रही है। सारा देश सेना के साथ है, लेकिन भाजपा सेना के ख़िलाफ।

शाह बताएं क्या सेना झूठ बोल रही

शाह बताएं क्या सेना झूठ बोल रही

केजरीवाल ने अमित शाह के बयान को लेकर कहा कि उनके मुताबिक़ सेना झूठ बोल रही है। क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं? रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सूरत में अपने एक भाषण में कहा है कि पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे और भारत की सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

सेना ने नहीं बताई थी कोई संख्या

सेना ने नहीं बताई थी कोई संख्या

भारतीय वायुसेना ने पाक स्थित जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर 26 फरवरी तड़के बमबारी की थी। इसमें 300 से 350 आतंकी मारे जाने की खबरें मीडिया में आई थीं लेकिन सेना ने अपने बयान में कोई आंकड़ा नहीं दिया। सेना ने इसे एक कामयाब ऑपरेशन बताया और कहा कि उन्होंने सही टारगेट पर बम गिराए लेकिन कितने लोग मारे गए इसको लेकर कोई सही आंकड़ा नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+