Arvind Kejriwal Arrest LIVE: अरविंद केजरीवाल के कर्मों का स्मृति ईरानी ने किया बखान, जानें क्या कहा?
Arvind Kejriwal Arrest News Update: आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक हिरासत में भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में सीएम केजरीवाल को 21 मार्च की रात गिरफ्तार किया था।
सीएम अरविंद केजरीवाल अब ईडी की रिमांड में 6 दिन तक रहेंगे। 28 मार्च को दोपहर दो बजे केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा है कि वो जेल से दिल्ली सरकार को चलाएंगे।
इससे पहले केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी के खिलाफ चुनौती देने वाली याचिका को वापस ले लिया था। ED ने केजरीवाल को स्पेशल पीएमएलए (PMLA) कोर्ट में पेश किया था, जहां 10 दिन की रिमांड की मांग गई थी।
इस खबर पर पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें वनइंडिया हिंदी के लाइव ब्लॉग पर













Click it and Unblock the Notifications