अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- उत्तराखंड की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP

नई दिल्‍ली। उत्तराखंड की राजनीति में एक और पार्टी की एंट्री हो रही है और वो है आम आदमी पार्टी। जी हां दिल्ली के सीएम और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि पहले हमें नहीं लगता था कि पार्टी उत्तराखंड़ में चुनाव लड़ेगी लेकिन डेढ़ महीने पहले राज्य में कराए गए एक सर्वेक्षण के नतीजों से उत्साहित होकर आप पार्टी ने उत्तराखंड को कर्मभूमि बनाने का मन बनाया है। केजरीवाल ने बताया है कि प्रदेश की 62 फीसदी जनता चाहती है कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले।

Recommended Video

      Uttarakhand Assembly Elections 2022: Arvind Kejriwal का ऐलान, सभी सीटों पर लड़ेंगे | वनइंडिया हिंदी
      अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- उत्तराखंड की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP

      केजरीवाल ने कहा कि तब हमने तय किया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी। उत्तराखंड में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख मुद्दे हैं। हम इन्‍हीं मुद्दों पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टियों (कांग्रेस और बीजेपी) से लोगों की उम्मीद खत्म हो चुकी है, AAP से लोगों की उम्मीद है और चुनाव उम्मीद पर लड़ा जाता है। आपको बता दें कि फरवरी 2022 में उत्तराखंड़ में विधानसभा चुनाव होंगे।

      केजरीवाल ने कहा ' आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर ही यहां भी शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी, उत्तराखंड में आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर वो चुनाव मैदान में उतरेगी। आम आदमी पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन के मूड में नहीं है। दिल्ली के बाद पंजाब और गोवा के बाद उत्तराखंड तीसरा राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी पूरी गंभीरता से चुनाव लड़ने जा रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी अपने पांव पसारने में जुटी हुई है। पार्टी के नेता संजय सिंह की सक्रियता इस बात के संकेत दे ही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+