पहले मीडिया को दी जेल भेजने की धमकी फिर गिरगिट की तरह बदल गये केजरीवाल
मुंबई।
पहले बयान देकर विवाद खड़ा कर देना और फिर उससे पलड़ा छाड़ लेना, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की फितरत सी हो गई है। राजनीति में आने के बाद केजरीवाल गिरगिट की तरह बदलना सीख गये हैं। जिस मीडिया ने अरविंद केजरीवाल को हीरो बना दिया उसी मीडिया पर अरविंद केजरीवाल ने बिके होने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि मीडिया बिकी हुई है और प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को बढ़ावा देने के लिये मीडिया को भारी भरकम राशि दी गई है। id="toptextpromo">इस
आरोप पर कांग्रेस, भाजपा और भाकपा के हमले शुरु होने के बाद केजरीवाल मीडिया के खिलाफ लगाए गये अपने आरोपों से मुकर गये। केजरीवाल ने एक टीवी चैनल द्वारा प्रसारित एक वीडियो में आरोप लगाया कि पिछले एक साल से हमें बताया जा रहा है कि मोदी यहां हैं, मोदी वहां हैं। एक साल से मोदी भी यही कह रहे हैं। यहां तक कि कुछ टीवी चैनल कह रहे हैं कि राम राज्य आ गया है और भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, क्योंकि टीवी चैनलों को पैसा दिया गया है। मोदी को बढ़ावा देने के लिए टीवी चैनलों को भारी भरकम राशि दी गई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>महाराष्ट्र
के नागपुर के टुली होटल में आम आदमी पार्टी की तरफ से चंदा जुटाने के लिए डिनर पार्टी रखी गई थी। इसी पार्टी में केजरीवाल ने मोदी और मीडिया पर गंभीर आरोप लगाए। नागपुर के टुली होटल में अरविंद केजरीवाल के साथ डिनर करने वालों से आम आदमी पार्टी ने चंदे के नाम पर दस-दस हजार रुपये वसूले। होटल के बाहर आम लोगों ने विरोध भी जताया। नागपुर में केजरीवाल की डिनर पार्टी के विरोध में ऑटोवालों ने लोगों को दस-दस रुपये में खिलाया आम आदमी खाना। उन्होंने पूछा कि केजरीवाल को दस-दस हजार चंदा देनेवाले कौन है?











Click it and Unblock the Notifications