केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, बोले-जनता आपसे लाइन में बिताए एक-एक मिनट का बदला लेगी
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है।
नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले को सबसे ज्यादा मुखर होकर अगर किसी ने विरोध किया है तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही हैं।

अब एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। अरविंद केजरीवाल ने लिखाा कि मोदीजी, आप फ़क़ीर? रोज़ 4 जोड़ी नए कपड़े बदलते हो, 10 लाख का सूट, पूरी दुनिया घूमते हो? अब आपकी ऐसी बातों पर लोगों का विश्वास खत्म हो गया है।
इसके बाद उन्होंने लिखा कि जनता आपसे लाइन में बिताए एक एक मिनट का बदला लेगी। क्या अपको इसलिए वोट दिया था कि आप ईमानदारों को सजा और बेइमानों को इनाम दोगे? वहीं एक कंपनी के विज्ञापन में पीएम मोदी की तस्वीर इस्तेमाल किए जाने वाले पर भी सवाल उठाते हुए सवाल पूछे हैं।












Click it and Unblock the Notifications