राजनाथ को जेटली की जीत पर पूरा भरोसा पर उप प्रधानमंत्री पर साधी चुप्‍पी

Arun Jaitley will win the election, says Rajnath Singh
नयी दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के अमृतसर से चुनाव जीतने का भरोसा है। अमृतसर में मीडिया से बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि जेटली के यहां से चुनाव जीतने को लेकर कोई संशय नहीं होना चाहिए।

पार्टी अध्यक्ष ने हालांकि, यह नहीं बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने पर जेटली उपप्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं।गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को एक रैली में कहा था कि राजग के केंद्र में सरकार बनाने पर जेटली को उपप्रधानमंत्री का पद दिया जा सकता है।

इस बात पर अरुण जेटली ने कहा कि यह चुनाव प्रचार के दौरान की गई टिप्पणी है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि किसी पद पर मेरी नजर नहीं है। जेटली ने हालांकि कहा कि मैं समझता हूं कि उनके (बादल) मन में जो बात है और वाजिब है अमृतसर में मुझसे मिलने वाले काफी लोगों का भी मानना है कि केंद्र में अमृतसर और पंजाब की बेहतर आवाज की जरूरत है और संभवत: यह मुझसे की गई उम्मीदों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+