अरुण जेटली सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में खर्च करेंगे अपनी सांसद निधि
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अपना सांसद निधि का पैसा रायबरेली में खर्च करेंगे। इसके लिए उन्होंने ढाई करोड़ की पहली किस्त की चिट्ठी रायबरेली प्रशासन को भेज भी दी है। अरुण जेटली राज्यसभा के सांसद हैं। रायबरेली गांधी परिवार का पुराना गढ़ रहा हैं। फिलहाल यहां से सोनिया गांधी सासंद हैं।

भाजपा प्रवक्ता हीरो वाजपेई ने बताया है कि अरुण जेटली उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं, और रायबरेली को अपने एमपी फंड को खर्च करने के लिए चुना है। वाजपेयी ने कहा कि बड़े राजनीतिक परिवार का गढ़ होने के बावजूद रायबरेली जिला पिछड़ा हुआ है, इसी को देखते हुए जेटली ने इस क्षेत्र में पैसा खर्च करने के लिए चुना है। उन्होंने बताया है कि जेटली नवंबर में रायबरेली का दौरा भी करेंगे।
हीरो वाजपेयी ने कहा है कि रायबरेली में बुनियादें चीजें भी नहीं हैं। ऐसे में जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। यहां की जनता चाहती है कि उनके यहां भी विकास हो। हीरो ने बताया है कि रायबरेली में खर्च होने के लिए वहां के मुख्य विकास अधिकारी के पास ढाई करोड़ रुपए पहुंच गए हैं।
राज्यसभा सांसद मेंबर ऑफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम के तहत किसी जिले में पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए जिला कलेक्टर को कह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications