जेटली ने सयाना आदमी कह कर की मनमोहन सिंह की तारीफ

 Arun Jaitley praises PM, says he is a 'syana aadmi'
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि घोटालों और जालसाजियों के खिलाफ यदि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कदम उठाया होता तो इतिहास उन्हें भिन्न तरीके से याद रखता। जेटली ने अपने ब्लाग में लिखा है कि घोटालों और जालसाजी का आरोप सामने आने के बाद यदि वे (मनमोहन सिंह) आगे बढ़ कर कोयला ब्लॉक आवंटन को निरस्त कर देते या अदालत के आदेश से पहले ही 2जी लाइसेंस को निरस्त कर देते तो मुझे कोई शक नहीं कि इतिहास उन्हें दूसरी तरह से याद रखता।

सोमवार को 10 चरणों में 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में आम चुनाव संपन्न होने के एक दिन बाद जेटली ने ब्लाग में अपना यह विचार व्यक्त किया है। मतदान बाद के सर्वेक्षणों में संकेत है कि भाजपा आगे रहेगी। शुक्रवार को मतों की गिनती की जाएगी और एक दशक तक सरकार में बनी रहने वाली कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के हाथों से सत्ता फिसलने के संकेत हैं। जेटली ने कहा है कि सिंह की अपनी ही पार्टी के भीतर बोलने में असमर्थता इतिहासकारों को उनके बारे में भिन्न राय रखने के लिए मजबूर करेगा।

उन्होंने कहा है कि अध्येता (सायाना इंसान) होने के नाते वे हमेशा किसी भी विषय में पूर्ण ज्ञान से तैयार रहते थे। दूसरी तरफ देश के मामले में वे कभी भी नेता के रूप में सामने नहीं आ सके। नेता के रूप में सामने नहीं आने का कारण स्पष्ट था। उन्होंने कभी भी चीजों को बदलना नहीं चाहा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना करते हुए जेटली ने कहा कि सिंह के पास सीमित अधिकार थे और सभी बड़े फैसलों में पार्टी और उसके प्रथम परिवार को ही संतुष्ट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+