अरुण जेटली को GST के लिए मनमोहन सिंह ने दिया अवार्ड, राहुल बता चुके हैं गब्बर सिंह टैक्स
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को सफलतापूर्वक लागू किए जाने को लेकर बिजनेसलाइन चेंजमेकर ऑफ द ईयर पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार के बाद बीजेपी को एक मौका मिल गया है जिसके जरिए वो कांग्रेस पर निशाना साध सकती है।

बता दें कि राहुल गांधी शुरू से यह कहते आए है कि मोदी सरकार से जीएसटी को ठीक से लागू नहीं किया। एक देश एक टैक्स की बात की गई थी लेकिन सरकार ने कई टैक्स लागू कर दिया हैं। और अब तो जीएसटी काउंसिल बिजनेस लाइन चेंजमेकर का ईयर अवार्ड भी मिल गया है। इस पुरस्कार को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने इसी जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स नाम दिया है। जीएसटी परिषद की ओर से नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में 200 से अधिक गेस्ट पहुंचे हुए थे।
कांग्रेस ने अक्सर नरेंद्र मोदी सरकार पर 2017 में जल्दबाजी में जीएसटी लागू करने का आरोप लगा चुकी है। कांग्रेस का आरोप था कि सरकार ने जीएसटी को ठीक तरह से लागू नहीं किया जिसकी वजह से छोटे व्यवसाइयों को भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। यहां तक की खुद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सरकार के जीएसटी और नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। 2017 में कोच्चि में एक रैली को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा था कि जीएसटी के जल्द क्रियान्वयन का असर ये हुआ कि इसने हमारी आर्थिकक वृद्धि को धीमा कर दिया है।
यह भी पढ़ें- नवीन पटनायक की पार्टी को एक और झटका, सांसद बलभद्र माझी भाजपा में शामिल












Click it and Unblock the Notifications