धारा 370 पर इस युवा सांसद के भाषण के मुरीद हुए मोदी-शाह, जमकर बजाई ताली, PM ने ट्वीट किया वीडियो

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का बिल संसद में पास करवा लिया। संसद में इस बिल को लेकर खूब हंगामा हुआ। सांसदों के बीच बहस हुई। इन सबके बीच लद्दाख के भारतीय जनता पार्टी के सांसद जामयांग शेरिंग ने संसद में धारा 370 हटाए जाने के पक्ष में जोरदार भाषण दिया। उनके भाषण को सुनकर सदन में मौजूद भाजपा के सांसद जमकर तालियां बजाते नजर आए। जामयांग शेरिंग का भाषण सुनकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जमकर तालियां बजाते नजर आए। खुद पीएम ने भी जामयांग के भाषण का वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट किया और उनकी तारीफ की।

 Article 370 Scrapped: PM Modi, Amit shah Impressed with Ladakh MP Jamyang Tesering Speech in Lok Sabha, PM Share His video
लद्दाख से भाजपा के सांसद जामयांग शेरिंग ने धारा 370 को हटाने की जरूरत के साथ-साथ विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और सबको चुप कर दिया। उनके भाषण के दौरान विपक्ष जितनी बार हंगामे की कोशिश की उन्होंने हर बार उनका मुंह अपनी बातों से चुप करा दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत के इतिहास में वो दिन है जो गलती जवाहर लाल नेहरू ने की, उसका सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस-पीडीपी-नेशनल कॉन्फ्रेंस ने लद्दाख को अपनाया नहीं और आज ये यहां लद्दाख की चिंता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग लद्दाख की चिंता कर रहे हैं वो कभी वहां गए हैं भी या नहीं ये बता दें। उन्होंने कहा कि धारा 370 का विरोध करने वाले लोग लोग लद्दाख को जानते तक नहीं हैं और किताबें पढ़कर बोल रहे हैं।

उन्होंने अपने भाषण के दौरान पूर्व की यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंन कहा कि आपकी सरकार लद्दाख के नाम पर पैसा ले जाते थे और कश्मीर में उड़ाते थे। जहां सदन में भाजपा सासंदों समेत केंद्रीय गृहमंत्री ने उनकी तारीफ की तो वहीं स्मृति ईरानी ने भाषण खत्म होने के बाद उनकी पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर भाजपा सांसद के भाषण की तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+