Live: लोकसभा अनिश्चितकाल के स्थगित की गई
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक लोकसभा से पास हो गया है। बिल के पक्ष में 370 वोट और विपक्ष में 70 वोट पड़े हैं। ये बिल में जम्मू कश्मीर से लद्दाख को अलग करने और दोनों को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने के प्रावधान शामिल हैं। इस बिल को राज्यसभा सोमवार को पास कर चुकी है। बिल पास होने के बाद लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। ये 17वीं लोकसभा का पहला सत्र था जो 17 जून से शुरू हुआ था, 6 अगस्त को खत्म हुआ है।

पढ़ें, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed
अमित शाह ने कहा कि जो कश्मीर में धारा 370 लागू रखना चाहते हैं वह लोग बाल विवाह का समर्थन करते हैं और उसे जारी रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आजतक बाल विवाह कानून लागू नहीं है. वहां के सिख, जैन और बौद्ध भाइयों के लिए अल्पसंख्यक आयोग क्यों नहीं बनना चाहिए. शिक्षा का अधिकार जम्मू कश्मीर के बच्चों को क्यों नहीं मिलना चाहिए।
अमित शाह ने कहा, लद्दाख के लोगों ने केंद्र शासित बनाने की मांग की थी। हम जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बनाने के लिए 70 साल नहीं लेंगे। जम्मू-कश्मीर में एहतियातन कर्फ्यू। वहां कर्फ्यू इसलिए है कि व्यवस्था ना बिगड़े। 1989 से 41000 से ज्यादा लोग मारे गए। कब तक हम एक ही रास्ते पर चलेंगे। कभी ना कभी तो रास्ता बदलना पड़ेगा।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications