आर्टिकल 370 हटने से बौखलाए इमरान खान ने कश्मीर को लेकर कर डाले 60 ट्वीट
Recommended Video
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के फैसले से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान किस कदर खफा हैं इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि इस फैसले के बाद उन्होंने जितने भी ट्वीट किए हैं उसमे से 90 फीसदी ट्वीट कश्मीर को लेकर ही हैं। पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने का फैसला लिया था, साथ ही जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित राज्यों में विभाजित कर दिया गया था। सरकार के इस फैसले के बाद से ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। ना सिर्फ भाषण बल्कि ट्वीट में भी इमरान खान कश्मीर का राग अलापते नजर आ रहे हैं।

कश्मीर का राग अलाप रहे
5 अगस्त के बाद से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जो ट्वीट किए हैं उसमे से 90 फीसदी ट्वीट में वह भारत पर निशाना साधते नजर आए हैं, अधिकतर ट्वीट में उन्होंने कश्मीर का राग अलापा है। 5 अगस्त से एक सितंबर तक के उनके तमाम ट्वीट में से 90 फीसदी ट्वीट भारत को लेकर हैं। इमरान खान ने 5 अगस्त के बाद से कुल 67 ट्वीट किए हैं, जिसमे से 90 फीसदी याानि 60 ट्वीट सीधे तौर पर भारत को लेकर किए गए हैं, जिसमे से 49 ट्वीट में कश्मीर या कश्मीरी शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

कई बार इन शब्दों का इस्तेमाल
इमरान खान ने 35 बार कश्मीर शब्द का जिक्र किया है। जबकि कश्मीर के साथ उन्होंने वर्ल्ड (27), पीपुल (20), ऑक्युपाइड (20), कश्मीरी (20), इंडिया (20), मोदी (17), आईडियोलॉजी (16), मुस्लिम (14), आरएसएस (12) , आईओके (12)और हिंदू (11) शब्द का इस्तेमाल किया है। इन तमाम शब्दों को एक करके देखें तो कश्मीर, कश्मीरी, आईओके शब्द का इस्तेमाल 76 बार किया गया है। ना सिर्फ कश्मीर बल्कि बल्कि कई ट्वीट में इमरान खान ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी को ना सिर्फ कश्मीर बल्कि एनआरसी मुद्दे पर भी आड़े हाथो लिया है। उन्होंने आरएसएस की विचारधारा की नाजी और एडोल्फ हिटलर से तुलना की है।

पीएम मोदी ने बहुत कम जिक्र किया
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें तो उन्होंने अपने ट्वीट में कश्मीर का जिक्र बहुत कम किया है। शुरुआती दिनों में उन्होंने कश्मीर व लद्दाख का जिक्र किया था, लेकिन किसी भी ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान और इमरान खान का जिक्र नहीं किया। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि तमाम मंच पर शर्मिंदगी झेलने के बाद इमरान खान कब तक कश्मीर का राग अलापते रहेंगे।
-
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications