'हमें गिरफ्तार कीजिए',अब आशुतोष रांका खुद क्यों जाना चाहते हैं जेल,मोदी सरकार से अब किस बात की उठी मांग?

राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी की टीम के साथ हुई मारपीट का मामला अब सियासी बयानबाजी के बीच पहुंच गया है। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता आशुतोष रांका ने साफ कहा है कि उनकी टीम राजस्थान में वोट मांगने नहीं गई थी।

उनका मकसद सरकारी स्कूलों की हालत सामने लाना था। रांका ने कहा कि स्कूल को लेकर उनकी एक मांग सरकार ने मान ली है, लेकिन हिंसा करने वालों पर कार्रवाई अभी बाकी है।

Ashutosh Ranka

आशुतोष रांका का सरकार से सीधा सवाल

आशुतोष रांका ने कहा कि सीजेपी की टीम की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर पर पुलिस कार्रवाई करे। उनका कहना है कि अगर जांच में उनकी टीम भी दोषी पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन इसके लिए सबूत जरूरी हैं।

आशुतोष रांका ने कहा,

"हमने अपनी तरफ से जो सबूत हैं, उन्हें सबके सामने रखा है। जिन लोगों ने मारपीट की, हिंसा की और गुंडागर्दी की, सरकार उन्हें गिरफ्तार करे। हमारी एफआईआर पर भी कार्रवाई हो। अगर हमें लगता है कि हमने कोई गलत काम किया है तो हमें भी गिरफ्तार कीजिए, लेकिन आरोप के लिए सबूत होना चाहिए।"

आशुतोष रांका ने सरकार से राजस्थान के सरकारी स्कूलों पर भी फोकस करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक ड्रामे और हिंसा में समय लगाने के बजाय सरकार को स्कूलों की स्थिति सुधारने पर काम करना चाहिए। उनके मुताबिक इस घटना से राजस्थान सरकार की देशभर में किरकिरी हुई और इसकी जरूरत नहीं थी।

दो मांगें थीं, एक पूरी हुई और दूसरी सरकार के पास

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी टीम ने दो साफ मांगें रखी थीं। पहली मांग सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने की थी। दूसरी मांग मारपीट और हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। आशुतोष रांका के मुताबिक, एक मांग पर सरकार ने कदम उठाया है, जबकि दूसरी अब पूरी तरह सरकार के पाले में है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होती है तो सीजेपी भी इस मामले को खत्म करने के लिए तैयार है।

लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि दबाव पड़ने पर पीछे हटने का सवाल नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर सरकार यह सोच रही है कि हम दबाव में पीछे हट जाएंगे तो ऐसा नहीं होगा। आपने जंतर-मंतर पर हमारा अनुभव देखा ही है। हम अपने मुद्दे से पीछे हटने वाले नहीं हैं।"

अब पश्चिमी राजस्थान का दौरा करेगी CJP

मारपीट की घटना के बाद सीजेपी की आगे की रणनीति भी आशुतोष रांका ने बता दी है। उन्होंने कहा कि जोधपुर में पहले से शिक्षा नीति को लेकर एक कार्यक्रम तय है और टीम उसमें शामिल होगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जाएगी।

आने वाले दो-चार दिनों में सीजेपी पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों का दौरा भी करेगी। टीम वहां स्थानीय लोगों से बातचीत करेगी और सरकारी स्कूलों की स्थिति को करीब से देखेगी। यानी जयपुर की घटना के बाद संगठन का फोकस अब दूसरे इलाकों के स्कूलों पर भी रहेगा।

गोविंद सिंह डोटासरा के साथ फोटो पर आशुतोष रांका का पलटवार

इस बीच राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ आशुतोष रांका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर भी सवाल उठे। इस पर रांका ने इसे किसी राजनीतिक दल से जुड़ने का आधार मानने से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि उनके पास मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भी तस्वीर है। आशुतोष रांका के मुताबिक, वह भजनलाल शर्मा को इसी मुद्दे पर ज्ञापन देने गए थे। आशुतोष रांका ने कहा, "मैं आपको भजनलाल जी के साथ अपनी तस्वीर भी भेजूंगा। मैं उन्हें इसी मुद्दे पर ज्ञापन देने गया था। अगर मैं वह फोटो सार्वजनिक कर दूं तो क्या आप मुझे बीजेपी का बताने लगेंगे? किसी नेता के साथ तस्वीर होने का मतलब यह नहीं कि हम उस पार्टी के साथ हैं।"

क्या है पूरा विवाद?

मामला जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल से जुड़ा है। सीजेपी की टीम स्कूल की स्थिति देखने वहां पहुंची थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की और उन्हें वहां से जाने को कहा। घटना में आशुतोष रांका के साथ भी मारपीट होने का दावा किया गया है।

घटना के बाद सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना का वीडियो साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में बीजेपी से जुड़े लोगों ने आशुतोष रांका और सीजेपी के वॉलंटियर्स पर हमला किया।

हालांकि इस पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका थी, यह पुलिस जांच और उपलब्ध सबूतों से ही साफ होगा। फिलहाल रांका ने अपनी तरफ से गेंद सरकार के पाले में डाल दी है। अब नजर इस बात पर है कि पुलिस एफआईआर और सामने आए आरोपों पर क्या कार्रवाई करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+