ऐसा क्या हुआ कि राजस्थान के गौशाला में एकसाथ 80 गायों की मौत हो गई

ऐसा क्या हुआ कि राजस्थान के गौशाला में एकसाथ 80 गायों की मौत हो गई

जयपुर: राजस्थान के चूरू जिले के बिल्यूंबास गांव के एक गौशाला में एकसाथ 80 गायों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। 80 गायों की मौत एक साथ कैसे हो गई इसका पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों को शक है कि ये किसी प्रकार की एक अज्ञात बीमारी है, जिसकी जांच जारी है। सरदारशहर के तहसीलदार कुतेंद्र कंवर ने कहा, खाने की विषाक्तता, किसी बीमारी या अन्य कारणों से हुई मौतों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गायों की मौत से पहले अचानक उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। इसके बाद गाय एक के बाद एक करके जमीन पर गिरते जा रहे थे।

cows

बताया जा रहा है कि गायों के साथ ऐसा सिलसिला शुक्रवार (20 नवंबर) से दोपहर के 3 बजे से शुरू हुआ। इसके बाद अगले दिन शनिवार को तक गायों की मौत का सिलसिला जारी है। गौशाल में काम कर रहे कर्मचारियों के मुताबिक उन्होंने गायों को वही चारा और खाना दिया था, जो आमतौर पर हर दिन दिए जाते हैं। गोशाला के पदाधिकारियों ने इस बात की सूचना शीर्ष अधिकारी को दी है। मेडिकल की एक टीम गांव में मौजूद है। फिर भी 80 गायों के मौत को रोका नहीं जा सका।

पिछले महीने हरियाणा के गौशाला में भी 80 गायों की हुई मौत

अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में हरियाणा के पंचकूला में माता मनसा देवी गोशाला के 80 गायों की मौत हो गई थी। हालांकि इन गायों की मौत फूड पॉयजनिंग की वजह से हुई थी। अधिकारियों ने इसके लिए जांच के आदेश दिए थे। अधिकारियों को इस बात का शक था कि गायों को खिलाए जाने वाले चारे या भूसे में केमिकल और कीटनाशक मिला दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+