MIT के ट्रैकर इंडेक्स पर आरोग्य सेतु ऐप को मिले 5 में से 2 नंबर, इन इंडीकेटर्स पर रहा नाकाम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट में भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए मोबाइल ऐप आरोग्य सेतु ने लोगों को इस महामारी के प्रति जाकरूक करने में काफी सहयता की है। इस ऐप से कोई भी अपने आस-पास COVID-19 संक्रमित मामलों को ट्रैक कर सकता है। हाल ही में भारत सरकार ने दावा किया था कि आरोग्य सेतु ऐप ने देश में उभरते हुए 300 नए हॉटस्पॉट को लेकर सरकार को सचेत किया। हालांकि डेटा-प्राइवेसी और पारदर्शिता को लेकर निर्धारित किए गए पांच इंडीकेटर्स में से तीन में यह ऐप नाकाम रहा है।

सार्वजनिक और निजी सेक्टर्स के लिए ऐप अनिवार्य
गौरतलब है कि देश में बढ़ते कोरोना संकट के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप को सार्वजनिक और निजी सेक्टर्स के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य घोषित किया हुआ है। इसी बीच ऐसी खबरें भी आई थीं कि ऐप पर रजिस्टर लोगों का डेटा सुरक्षित नहीं है और कोई भी उसका आसानी से गलत इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि इन दावों को सरकार ने बेबुनियाद बताया और कहा कि यूजर्स का डाटा सुरक्षित है।

MIT के ट्रैकर इंडेक्स पर मिले कम नंबर
अमेरिका स्थित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने कोविड-19 ट्रैकर को लेकर ऐप की जांच की है जिसके निष्कर्ष हैरान करने वाले हैं। अमेरिकी संस्था ने निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए ऐप्स को अमल में लाने के तरीके, डेटा की हैंडलिंग, गोपनीयता और पारदर्शिता से जुड़ी डायनामिक्स पर गौर किया गया। एमआईटी ने ऐप में देखा कि वह क्या है, कैसे काम करता है और आसपास के कोरोना मरीजों को ट्रैक करने के लिए किन नीतियों और प्रक्रियाओं को रखा गया है।

सिर्फ दो इंडीकेटर्स पर उतरा खरा
एमआईटी के मुताबकि आरोग्य सेतु ऐप टेस्ट में 2 पैमाने पर खरा उतरा है, पहला ये कि वह समय से यूजर्स का डेटा डिलीट कर देता है और दूसरा यह कि वह सिर्फ सिर्फ उपयोगी डेडा मानदंडों का कलेक्शन ही करता है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार का आरोग्य सेतु ऐप च्छिक इस्तेमाल, डेटा उपयोग की सीमाएं और पारदर्शी मानदंडों के मामलों में नाकाम रहा। अन्य देशों की बात करें तो कोविड-19 ट्रैकर में पूरे नंबर पाने वालों में नॉर्वे, इजराइल, चेक गणराज्य, आइसलैंड सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रिया सबसे आगे हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात: भद्रकाली मंदिर के पुजारी का पोता कोरोना पॉजिटिव, पट बंद कर सब क्वारंटाइन किए गए












Click it and Unblock the Notifications