सेना भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, 18 गिरफ्तार, 350 हिरासत में
महाराष्ट्र में सेना भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, 18 लोग गिरफ्तार, 300 से अधिक लोगों को लिया गया हिरासत में
मुंबई। महाराष्ट्र में सेना में भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होने से एक बार फिर से महाराष्ट्री की परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़ा हो गया है। यहां आर्मी रिक्रूटमेंट परीक्षा का पेपर लीक हो गया है, पेपर लीक होने के बाद ठाणे क्राइण ब्रांच और गोवा की पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी में अभी तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिन 300 लोगों को हिरासत मे लिया गया है, जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है, वहीं पेपरलीक मामले की जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।
जिन 300 लोगों को हिरासत में लिया गया है वह सभी छात्र हैं, पेपरलीक मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र पुलिस ने नागपुर, पुणे, नासिक के अलावा गोवा में छापेमारी की गई है। आपको बता दें कि सेना भर्ती की परीक्षा रविवार सुबह 9 बजे होनी थी लेकिन पेपर शनिवार को ही लीक हो गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस बाबत जब पुलिस को जानकारी मिली तो छापेमारी की कार्रवाई शुरु की गई।
जानकारी के मुताबिक पेपर के लीक करने के बाद उसे लिखने के लिए होटल और लॉज में इंतजाम किया गया था, कई अभ्यर्थी ऐसे भी थे जिनके पास पेपर शनिवार रात को ही पहुंच गया था, जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की जिसमें 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। तमाम छात्रों को होटल और लॉज में गिरफ्तार किया गया, जो लीक पेपर को लिखने का काम कर रहे थे, पुलिस अभी पेपर लीक मामले की जांच में जुटी है और माना जा रहा है कि यह बड़े पेपर लीक का मामला है।
इसे भी पढ़ें- #Get out of my country: मुझे ट्रंप सरकार से जवाब चाहिए: भारतीय इंजीनियर की पत्नी