दिल्ली कैंट इलाके में सेना के जवानों ने पुलिस कांस्टेबल की कर दी धुनाई, सड़क पर बरसी लाठियां
नई दिल्ली। दिल्ली के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस व सेना के जवानों के बीच मारपीट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सेना के जवान दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की जामकर धुनाई करते देखे जा सकते हैं। ये पूरी वारदात मोबाइल कैमरे में क़ैद हो गई है। इस मामले में सेना का कहना है कि ये पुलिसवाला प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आया था और उसने सेना के एक अधिकारी के साथ बदतमीजी की।

जबकि पुलिसवालों का कहना है कि वो अपनी रूटीन ड्यूटी पर था और प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर था। पुलिसवाले किसी तरह की बदतमीजी की बात से भी इनकार कर रहे हैं। हेड कांस्टेबल संदीप ने बताया कि दिल्ली कैंट थाना से वेरीफिकेशन के सिलसिले में वे सेना के कार्यालय की ओर जा रहे थे। प्रवेश द्वार पर उन्हें वहां मौजूद सेना के जवान ने रोक लिया।
उन्होंने बताया कि वह वेरीफिकेशन के सिलसिले में आए हैं और यदि शक हो तो उनका परिचय पत्र देखा जाए,लेकिन इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और मारपीट शुरू हो गई।
इसके बाद संदीप ने घटना की जानकारी थाना को दी। थाने से जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो मामला और बिगड़ गया। हेड कॉन्स्टेबल को काफी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। पुलिस जांच में जुटी है कि सबसे पहले लड़ाई की शुरुआत किसने की।












Click it and Unblock the Notifications