सेना के जवान को महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में किया गया गिरफ्तार
नई दिल्ली। सीमा पर जो सैनिक देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाते हैं उनका हर कोई सम्मान करता है। लेकिन चलती ट्रेन के भीतर सेना के जवान ने ऐसी हरकत की है जिसकी वजह से सेना को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसारा रविवार देर रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल जंक्शन पर एक जवान पर महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोप है कि जवान ने 20839 अप रांची राजधानी एक्सप्रेस के भीतर महिला के साथ छेड़खानी की है।

जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि आरोपी फौजी जिसे गिरफ्तार किया गया है उसका नाम गुरमीत सिंह है, वह अमृतसर का रहने वाला है। गुरमीत सिंह की तैनाती 112 बटालियन रांची के इंजिनियरिंग कोर में है। वह ट्रेन के कोच नंबर बी3 में रांची से दिल्ली जा रहा था। कोच में एक और परिवार जा रहा था, जिनके साथ मौजूद एक महिला के साथ जवान ने छेड़खानी की थी। महिला ने आरोपी फौजी के खिलाफ टीटी से शिकायत की, जिसके बाद कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई।शिकायत के आधार पगर जीआरपी ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें- अपने लाल को देखकर भावुक हुए लालू, कहा-मान जा बबुआ, चुनाव के टाइम बा, बड़ी बदनामी होई
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन संख्या 74021 में कुछ युवकों ने नशे की हालत में कोच के भीतर महिला के साथ छेड़खानी की। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी के इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। त्योहार के मौके पर जिस तरह से बड़ी संख्या में लोग ट्रेन में सफर कर रहे हैं उसे देखते हुए जीआरपी ने ट्रेन के भीतर सुरक्षा को बढ़ा दिया है, साथ ही ट्रेन में सघन तलाशी अभियान को चलाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- महीनों के इलाज के बाद घर लौटने को तैयार इरफान, परिवार के साथ भारत में मनाएंगे दीवाली!












Click it and Unblock the Notifications