कारगिल दोबारा नहीं दोहराया जा सकता, सेना देगी करारा जवाब
कारगिल। पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आता है, लेकिन थलसेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने पाक को कड़े शब्दो में संदेश देते हुए कहा कि पाकिस्तान अब कोई भी नापाक हरकत करने से बाज आए।
सुहाग ने कारगिल में आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम से पहले कहा कि अब दोबारा भारतीय सेना कारगिल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवान सीमा पर पूरी मुस्तैदी से तैनात है और पाक की कोई भी नापाक कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
सुहाग ने कहा कि जवानों को हौसले काफी बुलंद है और उनमें जबरदस्त हौसला है। कल आयोजित होने वाले वियज दिवस के कार्यक्रम से पूर्व सुहाग ने कारगिल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली दी।
My Voice: पर्रिकर साहब! पाक एक मार रहा हैं तो आप तीन क्यों नहीं मार रहे?
गौरतलब है कि 26 जुलाई को विजय दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए सेना तैयारियों में जुटी हुई है। द्रास के करगिल वॉर मेमोरियल में विजय दिवस के मौके पर दो दिन तक कार्यक्रम चलेगा।
इस मौके पर शहीद हुए जवानों की पत्नियां और परिवार वालों को साथ सेना के कई अधिकारी मौजूद होंगे। इस मौके पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ सेना के तीनों प्रमुख दिल्ली में इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजली देंगे। 1999 में कारगिल युद्ध में 550 भारतीय जवान शहीद हुए थे।













Click it and Unblock the Notifications