भारतीय इलाके में भटके चीनी सैनिक को सेना ने PLA को सौंपा, तलाशी में बरामद हुआ यह सामान?

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने लद्दाख में एलएसी के निकट डेमचोक इलाके से पकड़े गए चीनी सैनिक कॉर्पोरेल वांग या लोंग को पीलए को सौंप दिया है, जिसके पास से तलाशी के दौरान स्लीपिंग बैंग, स्टोरेज डिवाइस और एक मोबाइल फोन और उसका मिलेट्री आईडी कार्ड बरामद किया गया था। सेना ने चीनी सैनिक को भारतीय इलाके डेमचोक में भटकते हुए पकड़ा था।

china

गौरतलब है एक तरफ जब पू्र्वी लद्दाख में एलएसी पर सीमा विवाद को लेकर भारत-चीन के बीच एक लंबे अर्से से गतिरोध कायम है,तो ऐसे में चीनी सैनिक को भारतीय इलाके में देखकर सेना ने उसे दबोच लिया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से स्लीपिंग बैग, एक खाली स्टोरेज डिवाइस, एक मोबाइल फोन बरामद किया। हालांकि बाद में पहले से स्थापित प्रोटोकाल के तहत सैनिक को पीएलए को सौंप दिया गया।

Recommended Video

    India-China standoff: Indian Army ने सीमा पर पकड़े गए China Soldier को लौटाया गया | वनइंडिया हिंदी
    china

    भारतीय सेना ने घटना के बार बकायदा बयान कर बताया है कि पकड़े गए चीनी सैनिक को चिकित्सा के साथ ऑक्सीजन दी गई। इसके अलावा उन्हें भोजन और सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े भी दिए गए। सेना के मुताबिक उन्हें पीएलए की ओर एक लापता चीनी सैनिक के बारें में अनुरोध किया गया था, जिसे प्रोटोकॉल पूरा करने के बाद लापता सैनिक को पीएलए को 21 अक्टूबर की सुबह सौंप दिया गया।

    china

    गौरतलब है अप्रैल-मई के दौरान कई जगहों पर चीनी सैनिकों के अतिक्रमण के बाद भारतीय सेना ने उसके दुस्साहस का जवाब देने के लिए करीब 60 हजार जवानों को तैनात कर दिया है। यही नहीं, सेना ने चीन के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए गत 29-30 अगस्त को एलएसी के निकट लद्दाख के पैंगोंग त्सो के दक्षिणी किनार पर ऊंचाई वाले हिस्से पर भी अपना कब्जा जमा लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+