कश्मीर में शांति बनाये रखने के लिए सेना को पैसे देने पड़ते हैं: वी के सिंह
नई दिल्ली। भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष वी के सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि जम्मू कश्मीर में सरकार की स्थिरता के लिए सेना ने कई मंत्रियों को पैसे दिये हैं सिंह का कहना है कि ऐसा राज्य में शांति बनाये रखने के लिए किया जाता है। उन्होने कहा कि कश्मीर एकदम अलग मुद्दा है। यहां सिविल और युवाओं को कई तरह के कार्य करने होते है। इसलिए पैसे देने पड़ते हैं और यह आजादी के बाद से ही है। उनके इस बयान से हलचल मचा दी है।
वी के सिंह ने इस बात का खुलासा तब किया जब उन पर एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट में आरोप लगाये गये कि उन्होने जम्मू कश्मीर सरकार का तख्तापलट करने और नये सेनाध्यक्ष विक्रम सिंह की नियुक्ति को रोंकने के प्रयास किये। इसके अलावा उन पर इंटेलीजेंस के पैसों का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप है। अखबार ने मिलिट्री ऑपरेशंस के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया की कमान में की गई जांच का हवाला देते हुए वी के सिंह पर आरोप लगाये थे।

वी के सिंह पर लगने वाले आरोपों को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है कि उन्होने पिछले दिनों हरियाणा के रेवाड़ी में हुई भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल हुए थे, इसके अलावा उन्होने समय समय पर कांग्रेस और इसकी नीतियों की निंदा भी की। जिसके कारण उन पर आरोप लग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications