हनी ट्रैप: फेसबुक पर पाक को गुप्त सूचनाएं भेज रहा सेना का क्लर्क गिरफ्तार

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के महू में पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं उपलब्ध कराने के आरोप में सेना के क्लर्क को गिरफ्तार किया गया है। आईबी, मिलिट्री इंटेलीजेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस क्लर्क को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही टीम का कहना है कि पाक एजेंसियों के हनी ट्रैप का शिकार होकर ये फेसबुक पर सूचनाएं पड़ोसी मुल्क तक पहुंचा रहा था।

https://hindi.oneindia.com/madhya-pradesh-lok-sabha-election-20/

जानकारी के मुताबिक, महू में इन्फेंट्री बटालियन में पोस्टेड ये शख्स एक पाकिस्तान से चल रही फेसबुक आईडी के संपर्क में आया जिसने खुद को एक इंटरनेशनल पत्रकार बताया। इसके बाद दोनों के बीच चैट शुरू हो गई। दोनों के बीत बढ़ी और आर्मी क्लर्क हनी ट्रैप में फंसता चला गया। उसने फेसबुक के साथ-साथ वॉट्सऐप के जरिए भी सूचनाएं इसको देना शुरू कर दिया और सेना से जुड़ी कई जानकारियां साझा की।

आर्मी क्लर्क मिलिट्री इंटेलीजेंस की रडार पर आया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। क्या-क्या जानकारी उसने साझा की है, इसकी जामकारी जुटाई जा रही है। वहीं इस बात की भी जांच की जा रही है कि इसको कोई रकम भी विदेश से हासिल हुई है या नहीं।

पढ़ें- मध्य प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+