बरेली में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 सैनिकों की मौत
बरेली। बुधवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से तीन जवानों की मौत की खबरें हैं। सेना की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की गई है। यह हादसा बरेली के पास नाकटिया नदी के पास हुआ है। जिस समय यह हादसा हुआ हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे और बताया जा रहा है कि इनकी मौत हो चुकी है।

यह हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। हेलीकॉप्टर ने बरेली कैंट से टेक ऑफ किया था, लेकिन आगे जाकर नकटिया नदी में जाकर गिर गया। हेलीकॉप्टर में सवार तीनों सेनानियों की मौके पर ही मौत हो गई।
ताज़ा अपडेट के लिये हमारे साथ बने रहिये।












Click it and Unblock the Notifications