आर्मी चीफ बिपिन रावत संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, बीएस धनोआ से लेगें CCS की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: आर्मी चीफ बिपिन रावत शुक्रवार को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीसीएस) के चैयरमेन का पद संभालेंगे। वो मौजूदा भारतीय वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ से ये पद लेंगे। ये आखिरी बार जब ये समारोह हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने हाल में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(सीडीएस) के पद का ऐलान किया है।भारत के पहले सीडीएस की पहचान के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Army chief General Bipin Rawat to take over as chairman of CCS on tomorrow

गौरतलब है कि अभी तक सीसीएस का पदभार संभाल रहे धनोआ इस महीने के आखिर में रिटायर्ड हो रहे है। इसी वजह से वो ये पद धनोवा की जगह संभालेंगे। तीनों सेना प्रमुखों में से सबसे वरिष्ठ को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाता है। गौरतलब है कि सीसीएस का पद साल 2012 में नरेश चंद्र टास्क फोर्स की सिफारिश के बाद स्थापित किया गया था।

टास्क फोर्स ने सुझाव दिया था कि भारत में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का स्थायी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। सीसीएस में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के प्रमुख शामिल हैं। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि भारत में जल्द ही एक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होगा। इस फैसले की घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि ये सेनाओं को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए किया जा रहा है। सी

सीडीएस पद के लिए सिफारिश कारगिल युद्ध के बाद पहली बार की गई थी। इसके लिए ये तर्क दिया गया था कि ये देश की तीनों सेनाओं के बीच समन्वय का काम करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+