अर्जुन कपूर ने किया खुलासा कि कैसे सुधरा पिता बोनी कपूर से रिश्‍ता, इन दो शख्‍स को दिया क्रेडिट

मुंबई, 3 जुलाई। बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर की अपने पिता बोनी कपूर के साथ लंबे समय से चली आ रही दूरियां अब खत्‍म हो चुकी हैं। दोनों के बीच बाप और बेटे के जैसी बॉन्डिंग डेवलेप हो रही हैं। फाइर्स डे पर अर्जुन कपूर के द्वारा शेयर की गई फोटो इस बात की गवाही दे रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने ये बात खुद अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की और साथ ही ये भी खुलासा किया कि पिता बोनी कपूर के साथ उनके रिलेशन सुधरने में किन दो शख्‍स की महत्‍वपूर्ण भूमिका हैं।

जाह्नवी और खुशी को दिया इसका क्रेडिट

जाह्नवी और खुशी को दिया इसका क्रेडिट

अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर के साथ अपने रिलेशन बात करते हुए बताया कि उन्‍हें लगता है कि जाह्नवी और खुशी के साथ उनके रिश्ते ना सुधरे होते तो शायद उनकी अपने पिता के साथ भी इस तरह की बॉन्डिंग न होती। अर्जुन कपूर ने ये भी स्‍वीकारा कि अगर जान्हवी कपूर और खुशी के साथ उनका ऐसा बॉन्ड न होता तो उन्हें कई चीजें मन में दबी रहतीं।

दोनों बहनों की वजह से ही अर्जुन बोनी को अलग नजरिये से देख पाए

दोनों बहनों की वजह से ही अर्जुन बोनी को अलग नजरिये से देख पाए

बता दें अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी के बच्चे हैं। मोना से तलाक लेने के बाद बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली। उनकी दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी हैं। फरवरी 2018 में श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन, अंशुला, जान्हवी और खुशी करीब आ गए। इन्हें अक्सर फैमिली इवेंट्स में साथ देखा जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने अपने पिता के साथ रिश्ते सुधरने का क्रेडिट अपनी स्‍टेप सिस्‍टर्स जाह्नवी और खुशी को दिया। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ दोनों बहनों की वजह से ही अर्जुन बोनी को अलग नजरिये से देख पाए।

श्रीदेवी की मृत्यु के बाद अर्जुन परिवार के नजदीक आए

श्रीदेवी की मृत्यु के बाद अर्जुन परिवार के नजदीक आए

अर्जुन कपूर बहनों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर से मुलाकात के जरिए अपने पिता बोनी कपूर के करीब आए हैं। अर्जुन और जान्हवी इस महीने हार्पर बाजार के कवर पर दिखाई दिए और अपने परिवार के साथ उनका बंधन कैसे विकसित हुआ, इस बारे में बात की। फिल्म निर्माता और अर्जुन की मां मोना शौरी के तलाक के बाद अर्जुन ने अपने पिता के साथ एक अच्छा रिश्ता नहीं रहा हालाँकि, 2018 में श्रीदेवी की मृत्यु के बाद, उन्होंने अपने रिश्ते को पुनर्जीवित कर दिया क्योंकि अभिनेता ने जान्हवी और ख़ुशी के साथ अच्छी तरह से संबंध बनाए।

https://hindi.oneindia.com/photos/bigg-boss-fame-hina-khan-new-pictures-viral-oi65694.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+