बातों-बातों में करण ने खोल दिया राज, कब शादी करने जा रहे हैं अर्जुन-मलाइका
मुंबई। एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से अफेयर की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही हैं। अब बॉलीवुड की गलियों में ये चर्चे जोरों पर हैं कि जल्द ही दोनों अपना रिश्ता एक कदम आगे ले जा सकते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अगले साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दरअसल, दोनों के अफेयर की खबरें तो काफी दिन से हैं लेकिन शादी की बात को ताकत मिली है, करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 6' से।

करण के शो में शादी की बात
करण जौहर के 'कॉफी विद करण में आमिर खान बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इसी बीच करण ने कुछ देर के लिए मलाइका को भी बुला लिया और कहा कि वो भी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं इसके बाद मलाइका ने शरमाते हुए बाच को टालने की कोशिश की। करण ने मलाइका से शादी पर कहा, आपकी जिंदगी में भी जल्द होने वाला है।

काफी समय से अफेयर की खबरें
अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। अरबाज से मलाइका के अलग होने के पीछे भी अर्जुन के साथ उनका अफेयर एक कारण बताया गया था। हाल ही में ये भी खबर आई थी कि इटली में मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर भी साथ थे। अरबाज से तलाक के बाद अर्जुन और मलाइका में लगातार करीबी देखी गई है।

हर जगह दिखते हैं साथ
हाल ही में विदेश से लौटे तो दोनों को आस-पास ही एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया था। नताशा पूनावाला ने मलाइका की बर्थडे पार्टी की एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें अर्जुन कपूर भी शामिल थे। मलाइका की बहन अमृता और उनकी करीबी सहेलियां करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, नताशा पूनावाला के अलावा वहां अर्जून कपूर का होना काफी कुछ कह रहा था। अर्जुन अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' को प्रमोट करने मलाइका के शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के सेट पर भी पहुंचे थे, जहां दोनों ने हाथ पकड़कर स्टेज पर एंट्री ली थी।












Click it and Unblock the Notifications