Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कचरा फेंकने के लिए जिस लड़के को अनुष्का ने लगाई थी फटकार, वो शाहरुख संग कर चुका है फिल्म

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में अनुष्का सड़क पर कचरा फेंकने के लिए एक शख्स की क्लास लगा रही हैं।

Recommended Video

    Anushka Sharma Viral Video: Arhhan Singh has worked with Shahrukh Khan & Shahid Kapoor | FilmiBeat
    Anushka Sharma

    नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में अनुष्का सड़क पर कचरा फेंकने के लिए एक शख्स की क्लास लगा रही हैं। अब सामने आया है कि सड़क पर कचरा फेंकने वाला ये शख्स बतौर बाल कलाकार बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुका है। इस वीडियो में अनुष्का ने जिसकी क्लास लगाई है उस शख्स का नाम अरहान सिंह है। वो बचपन में शाहरुख खान के साथ एक फिल्म में काम कर चुके हैं।

    अरहान ने बतौर बाल कलाकार किया है फिल्मों में काम

    अरहान ने बतौर बाल कलाकार किया है फिल्मों में काम

    विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में जिस लड़के की सड़क पर कचरा फेंकने के लिए क्लास लगाई थी, वो खुद बॉलीवुड से ताल्लुक रखता है। अरहान सिंह नाम से ये शख्स बतौर बाल कलाकार कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुका है। अरहान सिंह ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी फिल्म में काम किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी है।

    शाहरुख संग की है स्क्रीन शेयर

    अरहान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में उन्होंने इस फिल्म की तस्वीर शेयर की है। अरहान ने शाहरुख के साथ 'इंग्लिश बाबू देसी मैम' फिल्म में काम किया था। खबरों की मानें तो अरहान ने एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ 'बेटा' फिल्म में भी काम किया है। साथ ही वो हिट सीरियल 'देख भाई देख' में भी काम कर चुके हैं। अरहान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ कई तस्वीरें हैं। उन्होंने गायक सोनू निगम और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं।

    इस कारण आए थे चर्चा में

    अरहान सिंह कुछ दिन पहले तब चर्चा में आए थे जब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उन्हें सड़क पर कूड़ा फेंकने के लिए फटकार लगाई थी। अनुष्का का ये वीडियो उनके पति विराट कोहली ने शेयर किया था। इस वीडियो पर जहां इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया, वहीं फिल्मी सितारों ने अनुष्का के कदम की खूब तारीफ की थी। करण जौहर, रणवीर सिंह, दिया मिर्जा समेत कई सेलेब्रिटीज ने इस काम के लिए अनुष्का की सराहना की थी।

    बॉलीवुड और केंद्रीय मंत्रिओं से मिला 'विरुष्का' को सपोर्ट

    बॉलीवुड और केंद्रीय मंत्रिओं से मिला 'विरुष्का' को सपोर्ट

    वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद अरहान सिंह और उनकी मां ने इस पॉवर कपल पर अपनी भड़ास निकाली थी। अरहान और उनकी मां ने 'विरुष्का' पर निशाना साधते हुए उनपर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के हथकंडे हासिल करने का इल्जाम लगाया। इसपर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने विराट-अनुष्का का बचाव किया है। किरण रिजिजू ने कहा कि दोनों लोकप्रियता की बजाय, निजता चाहेंगे।

    ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के कीचेन की इतनी है कीमत, घूम आएंगे विदेश

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+