Chhath Puja 2024: डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर लगी भीड़, देखें छठ के रंग तस्वीरों संग
Chhath Puja 2024: लोक आस्था के महापर्व छठ का आज (गुरुवार 07 नवंबर) तीसरा दिन और पहला अर्घ्य है। लोग ने छठ पूजा की रस्में निभाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरन महिलाओं ने पानी के बीच में खड़े होकर पहले पूजन किया, फिर अर्घ्य दिया। इस दौरान घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिलीं। सूर्य को अर्घ्य देते हुए तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए है।

तस्वीरों में देखें छठ की छटा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संध्या पूजा करने के लिए रांची स्थित छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटन में छठ पूजा की रस्में निभाईं।
वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव, राजद प्रमुख लालू यादव छठ पूजा के लिए पटना के गंगा घाट पर पहुंचे और छठ पूजा की रस्में की।
दिल्ली में लोगों का भारी हुजूम छठ पूजा के कालिंदी कुंज छठ घाट पहुंचे और यहां श्रद्धालुओं ने संध्या पूजा की।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने आवास पर छठ पूजा की रस्में निभाईं।
वहीं, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में छठ पूजा के तीसरे दिन लोग पवित्र स्नान करने और संध्या पूजा करने के लिए दशाश्वमेध घाट पहुंचे। लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में लोगों ने छठ पूजा की रस्में निभाईं।
नोएडा में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने घाट पर पानी में उतकर संध्या पूजा की।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में छठ पूजा की रस्में निभाईं।
वहीं, छठ पूजा के तीसरे दिन असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।












Click it and Unblock the Notifications