पीएम मोदी को अर्जेंटीना विदेश मंत्री ने गिफ्ट की विश्व कप 2022 चैंपियन फुटबाल टीम की जर्सी, Messi फैंस हुए खुश

पीएम मोदी को अर्जेंटीना विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो ने गुरुवार को कतर में हुए फुटबाल वर्ल्‍ड कप 2022 चैंपियन टीम की जर्सी गिफ्ट की। जब कतर में अर्जेटीना टीम ने ये ऐतिहासिक मैच जीता था तब पीएम मोदी ने बधाई दी थी।

Foreign minister of Argentina

अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो ने गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कतर विश्व कप 2022 चैंपियन फुटबाल टीम की जर्सी भेंट की। अर्जेंटीना के विदेश मंत्री ने ये जर्सी नई दिल्ली में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी को दी।

भारत के प्रधानमंत्री को ये विशेष उपहार अर्जेंटीना की ऊर्जा कंपनी वाईपीएफ के अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज द्वारा अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम की एक जर्सी गिफ्ट करने के ठीक तीन सप्ताह बाद आया है, जिसमें उनके करिश्माई कप्तान लियोनेल मेसी का नाम और उनका प्रतिष्ठित नंबर 10 लिखा हुआ है।

मैसी के फैंस हुए खुश, मोदी के लिए कर रहे ये मैसेज

पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) स्टार के फॉलोअर्स ने पीएम मोदी को अर्जेंटीना विश्व कप विजेता जर्सी गिफ्ट में स्‍वीकार करेन पर खुशी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग 35 वर्षीय वर्ल्‍ड चैंपियन मैसी के प्रसंशकों ने पीएम 'मोदी 10' के रूप में सराहना की । वही कुछ यूजर्स ने नेता को 'लियोनेल' मोदी भी कहा। एक यूजर ने लिखा 'यह तोहफा देने लायक है।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा 'भारत में अर्जेंटीना के प्रशंसकों की बड़ी उपस्थिति को देखते हुए, मोदी को इस जर्सी की नीलामी करनी चाहिए और इस राशि को किसी भी राहत कोष में डाल देना चाहिए।'

अर्जेटीना फ्रांस को हराकर बना है वर्ल्‍ड चैंपियन

बता दें वर्ल्‍ड चैंपियन मेस्सी के प्रतिनिधित्‍व में अर्जेंटीना की फुटबाल टीम ने दिसंबर 2023 में कतर में दोहा के लुसैल स्टेडियम में एक शानदार मैच में पेनल्टी (4-2) से फ्रांस को हराकर तीसर वर्ल्‍ड कप जीता था। अर्जेंटीना की वर्ल्‍ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेटीना टीम को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

पीएम मोदी ने वर्ल्‍ड कप के रोमांचक ग्रैंड फिनाले के बाद अपने ट्वीट में अर्जेटीना को बधाई देते हुए लिखा था

'यह सबसे रोमांचक फुटबॉल मैचों के रूप में याद किया जाएगा! FIFAWorldCup चैंपियंस बनने पर अर्जेंटीना को बधाई! अर्जेटीना ने शानदार प्रदर्शन किया है। अर्जेंटीना और मेसी के लाखों भारतीय प्रशंसक इस शानदार जीत पर खुशी मना रहे हैं!'

माराडोना ने मेसी को अपना वारिश बताया था

याद रहे मेसी ने अर्जेंटीना को 1986 के बाद से 2022 में सात गोल और कई मदद से अपनी पहली विश्व कप जीत दिलाई थी। डिएगो माराडोना जो फेमस कैप्‍टन थे जब उन्होंने तब खिताब जीता था, और प्रसिद्ध दिवंगत फुटबॉलर ने एक बार मेसी को फुटबाल को अपना "वारिस" बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+