बारिश की वजह से एआर रहमान का चेन्नई में शो हुआ रद्द तो CM स्टालिन ने किया वादा, बोले- हम जल्द बनाएंगे...
चेन्नई में लगातार बारिश के कारण शनिवार (12 अगस्त) को सिंगर एआर रहमान का शो रद्द कर दिया गया। सिंगर एआर रहमान ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए म्यूजिक कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही फिर से शो का डेट रि-शेड्यूल किया जाएगा।
एआर रहमान के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि वह जल्द ही चेन्नई में एक कन्वेंशन सेंटर बनवाने जा रहे हैं, जिससे इस तरह की परेशानी ना आए।

कॉन्सर्ट से कुछ घंटे पहले एआर रहमान ने चेन्नई में अपने प्रदर्शन करने और अपने प्रशंसकों से मिलने को लेकर ट्विटर पर एक्साइटमेंट साझा किया। एआर रहमान ने ट्वीट किया, ''आज रात चेन्नई कॉन्सर्ट में आने वाले दोस्तों, मैं इतने लंबे समय के बाद आप सभी को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं कि आप लोग अपने घरों से निकलें और एक यादगार संगीत कार्यक्रम का अनुभव लेने के लिए अपनी सीट जल्दी बुक करें।''
इसके थोड़ी देर बाद एआर रहमान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि शो रद्द कर दिया गया है। उन्होंने पोस्ट किया, ''प्रिय दोस्तों...खराब मौसम की स्थिति और लगातार बारिश के कारण, मेरे प्यारे फैंस और दोस्तों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए वैधानिक अधिकारियों के मार्गदर्शन के साथ कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया गया है। इसे फिर से रिशेड्यूल किया जाएगा और नई तारीख के बारे में जल्द ही आपको जानकारी दी जाएगी।''
रहमान के ट्वीट पर CM स्टालिन ने दिया जवाब
इस बीच एआर रहमान के इस पोस्ट के जवाब में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पोस्ट किया और कहा कि वह चेन्नई में जल्द ही कलैग्नार कन्वेंशन सेंटर बनाएंगे। ईसीआर पर स्थित होने वाला कन्वेंशन सेंटर एक विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा होगा जो बड़े पैमाने पर संगीत कार्यक्रम, प्रदर्शन, कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और सम्मेलन आयोजित कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications