April Fools Day 2026: 'एक Fool को भेजा है फूल', अपनों को भेजें फनी मैसेज
April Fools Day 2026 Wishes: हर साल 1 अप्रैल को दुनिया भर में April Fool's Day मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों के साथ हल्के-फुल्के मजाक करते हैं और उन्हें 'अप्रैल फूल' बनाते हैं। यह दिन हंसी-मजाक, खुशी और मनोरंजन के लिए जाना जाता है। क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है?
तो आपको बता दें कि इसके पीछे एक खास वजह है। कहते हैं कि 16वीं सदी में Pope Gregory XIII के निर्देश पर Gregorian Calendar बनाया गया था, इससे पहले न्यू ईयर 1 अप्रैल को मनाया जाता था, लेकिन कैलेंडर में इसे 1 जनवरी कर दिया गया। जो लोग इस बदलाव से अनजान रहे या पुरानी तारीख पर ही नया साल मनाते रहे वो लोग जनता के बीच हंसी के पात्र बने, यहीं से मूर्ख दिवस यानी कि April Fools Day की शुरुआत हुई।

इ्स दिन को आप भी फनी संदेश के जरिए खास बना सकते हैं, यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ही प्यार भरे संदेश जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं। याद रखिए ये सब केवल हंसी-मजाक के लिए है,आप भूलकर भी किसी को दिल ना दुखाएं और मजाक के नाम पर अपमानित ना करें।
April Fool Messages in Hindi
- आज के दिन मुस्कुराइए, हंसाइए और थोड़ी शरारत भी कर जाइए... हैप्पी अप्रैल फूल डे!
- आप इतने समझदार हैं कि कोई आपको बेवकूफ नहीं बना सकता... बस आज का दिन छोड़कर!हैप्पी अप्रैल फूल डे।
- मुस्कान बांटिए, मज़ाक करिए, लेकिन दिल न दुखाइए-हैप्पी अप्रैल फूल!
- आज का दिन है खास, बनाइए किसी को 'फूल', पर प्यार के साथ!
- एक फूल को गुलाब का फूल, हैप्पी अप्रैल फूल डे।
April Fool SMS in Hindi
- आज का दिन है खास,करो थोड़ा मज़ाक, थोड़ी हंसी-ठिठोली,हैप्पी अप्रैल फूल डे
- आपकी मुस्कान ही आपकी पहचान है... और आज वही मुस्कान आपको बना सकती है 'April Fool'
- इतने समझदार बनते हो,आज पता चल जाएगा...कितने बड़े April Fool हो!"
- दोस्ती का रिश्ता है खास,इसलिए आज करेंगे थोड़ा मज़ाक... Happy April Fool, मेरे प्यारे दोस्त!
- तुम बहुत अच्छे हो...बस आज के दिन 'फूल' भी हो, 1st April fool
- आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है किआपको "सबसे समझदार इंसान" का अवॉर्ड मिला है...लेकिन अफसोस... ये सपना था! April Fool!
- आज रात 12 बजे से सरकार ने मोबाइल रिचार्ज फ्री कर दिया है!
जल्दी से 10 लोगों को भेजो...फिर खुद ही समझ जाओगे April Fool!
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications