Lockdown-2: जरूरी काम से बाहर जाने के लिए घर बैठे पाएं ई-पास, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। लॉकडाउन का सही से पालन हो और जरूरी सेवाएं चलती रहें, इसके लिए सभी राज्यों ने लॉकडाउन के दौरान ई-पास की व्यवस्था की है। अगर आप जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं, तो आप पास बनवाकर घर से निकल सकते हैं।

सिर्फ ये लोग करते सकते हैं अप्लाई

सिर्फ ये लोग करते सकते हैं अप्लाई

सरकार ने बिजली, पानी, बैंक, अस्पताल, मीडिया, जनरल स्टोर, टेलीकॉम आदि सेक्टर से जुड़ी सेवाओं को जरूरी घोषित किया है। ऐसे में इन सेवाओं से जुड़े लोग अपना पास ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर आपका वेरिफिकेशन किया जाएगा। अगर वेरिफिकेशन में सब सही पाया गया, तो आपको लॉकडाउन का पास जारी कर दिया जाएगा।

फोन और व्हाट्सएप से भी कर सकते हैं अप्लाई

फोन और व्हाट्सएप से भी कर सकते हैं अप्लाई

दिल्ली, हरियाणा जैसे कई राज्यों ने लॉकडाउन ई-पास के लिए व्हाट्सएप और फोन नंबर जारी किए हैं। इस नंबरों पर आपको अपनी जानकारी साझा करनी होगी। इसके बाद प्रशासन की ओर से आपका वेरिफिकेशन होगा। अगर सारे दस्तावेज और जानकारियां सही रहीं तो आपको पास जारी कर दिया जाएगा।

अप्लाई करते समय ये जानकारियां देना जरुरी

अप्लाई करते समय ये जानकारियां देना जरुरी

1- नाम और पता
2- कोई भी फोटो पहचान पत्र, जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि
3- अगर आपको अपने साथ अपने वाहन की भी परमिशन चाहिए, तो उसका नंबर और आरसी भी देनी पड़ेगी।
4- अपने काम की जानकारी और उससे जुड़ा पहचान पत्र आपको देना पड़ेगा।

नीचे दिए गए राज्यों के नाम पर क्लिक कर करें अप्लाई-

नीचे दिए गए राज्यों के नाम पर क्लिक कर करें अप्लाई-

1- दिल्ली
2- उत्तराखंड
3- हरियाणा
4- पंजाब
5- बिहार
6- मध्य प्रदेश
7- महाराष्ट्र
8- उत्तर प्रदेश में अप्लाई करने के लिए http://164.100.68.164/upepass2/ पर जाएं।
9- छत्तीसगढ़ में अप्लाई करने के लिए मोबाइल में CG Covid-19 ePass एप डाउनलोड करें।
10- राजस्थान में अप्लाई करने के लिए RajCop Citizen एप डाउनलोड करें। वहीं अन्य राज्यों में शासन की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: संजय खान की बेटी फराह खान अली के घर पर मिला कोरोना पॉजिटिव केस, परिवार के साथ हुईं क्वारंटाइन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+