पेगासस जैसे Spyware को लेकर Apple ने जारी किया अलर्ट, भारत में iPhone यूजर्स को खतरा

Apple Warns iPhone Users: अमेरिका बेस्ड दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने भारत के साथ-साथ दुनिया के 91 देशों के आईफोन ( iPhone) यूजर्स को खतरे को सूचना से अलर्ट किया है। एप्पल कंपनी ने यूजर्स को आगाह करते हुए कहा है कि भारत सहित दुनिया के 92 देशों के यूजर्स Mercenary Spyware अटैक के शिकार हो सकते हैं।

Apple कंपनी ने पहले भारतीय राजनेताओं को इसी तरह का अलर्ट भेजा था, जिसमें संभावित राज्य-प्रायोजित स्पाइवेयर हमलों का सुझाव दिया गया था।

iPhone spyware

पेगासस जैसे स्पाइवेयर का खतरा

एप्पल ने इस खतरे को लेकर बुधवार देर रात को नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कंपनी ने कहा कि उनके यूजर्स mercenary spyware अटैक का शिकार हो सकते हैं। जिसमें इजराइल में एनएसओ ग्रुप कंपनी द्वारा बनाया गया पेगासस स्पाइवेयर भी शामिल है।

कंपनी ने बताया कि सेलेक्टेड यूजर्स को टारगेट बनाकर इस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले अक्टूबर में उन्होंने भारत में विभिन्न दलों के राजनेताओं को इसी तरह की चेतावनियां भेजीं, जिसमें उनके iPhones पर संभावित राज्य-प्रायोजित स्पाइवेयर हमले का सुझाव दिया गया था। हालांकि, Apple ने बाद में कहा कि वे किसी विशिष्ट हमलावर का पता नहीं लगा सके।

Apple से IPhone यूजर्स को भेजा मेल

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रभावित उपयोगकर्ताओं को खतरे की सूचना ईमेल गुरुवार (11 अप्रैल) को लगभग 12.30 बजे IST पर भेजी गई थी। यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों को Apple से सूचना मिली है।

ईमेल में एनएसओ-ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया है कि इस तरह के टूल का इस्तेमाल वैश्विक स्तर पर लोगों को टागरेट करने के लिए किया जा रहा है।

आईफोन यूजर्स के लिए बड़ा खतरा

एप्पल ने अपने यूजर्स को भेजे गए ईमेल में कहा कि स्पाईवेयर अटैक आईफोन यूजर्स के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। कंपनी ने कहा है कि इस स्पाइवेयर से आपका iphone हैक हो सकता है। खासतौर पर आपको निशाना बनाकर यह हमला किया जा सकता है। आपके नाम और आपके काम की वजह से आपको टारगेट किया जा सकता है।

ऐप्पल ने ईमेल में बताया कि ऐसे अटैक में बहुत पैसा खर्च होता है और केवल कुछ ही लोगों को निशाना बनाया जाता है। उन्होंने उपयोगकर्ताओं को अज्ञात लिंक और अटैचमेंट से सावधान रहने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+