iPhone 15 का उत्पादन तमिलनाडु में शुरू, अगले महीने हो सकता है लॉन्च
भारतीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने और चीन से इंडिया iPhone लाने के गैप को कम करने के लिए एप्पल ने बड़ा कदम उठाया है। iPhone 15 सीरीज का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है।
खास बात है कि अब जो फोन लॉन्च होगा, वह भारत में बना होगा। यानी आपके हाथ में जो अब फोन आएगा, वो भारत निर्मित होगा। Foxconn नामक कंपनी iPhone 15 पर काम कर रहा है।

राहत वाली बात यह है कि आपको अब आईफोन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारत में ही बनेगा और भारत में ही दो आधिकारिक स्टोर भी खुल गए हैं।
बता दें कि आईफोन 14 से पहले एप्पल भारत में केवल आईफोन को असेंबल करता था, लेकिन कंपनी ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की और दुनियाभर के कुल आईफोन प्रोडक्शन में अब भारत की हिस्सेदारी करीब 7 फीसदी है। एप्पल इसे बढ़ाना चाहता है ताकि चीन और भारत के शिपमेंट समय में समानता आ सके।
खास बात यह है कि iPhone 15 सीरीज में आपको इस बार यूएसबी टाइप सी चार्जर मिलेगा। इसके अलावा सीरीज के बेस वेरिएंट में भी 48MP का कैमरा होगा। इस सीरीज के तहत 4 स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
iPhone 15 में 6.1 इंच की डिस्प्ले, 48+12MP का कैमरा और 3,877 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। 15 प्लस में 6.7 इंच की डिस्प्ले और 4,912 एमएएच की बैटरी कंपनी दे सकती है।
यह भी पढ़ें- iPhone चलाने वाले Apple की इस चेतावनी को न करें इग्नोर, जा सकती है जान!












Click it and Unblock the Notifications