iPhone चलाने वाले Apple की इस चेतावनी को न करें इग्नोर, जा सकती है जान!
Apple Issues Warning: डेटा सिक्योरिटी के लिए एप्पल कंपनी के आईफोन को सबसे बेहतरीन माना जाता है, लेकिन अब इसी फोन को लेकर कंपनी ने अपने ग्राहकों को चेतावनी जारी की है।
ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वो फोन को चार्जिंग पर लगाकर अपने पास रखकर सोते हैं या फिर चार्जिंग के दौरान भी फोन यूज करते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा करते हैं तो बिल्कुल ये वार्निंग आपके लिए है।

एप्पल ने जारी की वार्निंग
Apple ने चार्जिंग फोन के बगल में सोने के संभावित खतरों के बारे में चेतावनी जारी की है, जिसमें आग लगना, बिजली का झटका, चोट और संपत्ति के नुकसान का जोखिम शामिल है। इन खतरों से बचने के लिए एप्पल ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वो ऐसा बिल्कुल भी ना करें।
अपने पास रखकर ना सोए आईफोन
एप्पल ने कहा है कि फोन को रातभर में चार्जिंग में लगाकर सोने से फोन में आग लग सकती है। कंपनी के अनुसार जब डिवाइस, पावर एडाप्टर, वायरलेस चार्जर पावर सोर्स से कनेक्टेड हो तो इनके पास मत सोइए और ना ही इस दौरान डिवाइस को कंबल/ तकिए के नीचे रखें।
Apple ने दी यूजर्स को सलाह
एप्पल ने अपने यूजर्स को चेताते हुए कहा कि ऐसे हादसों को बचने के लिए वो उनको अपने फोन को उचित वेंटिलेशन वाली जगह पर रखना चाहिए। इतना ही नहीं कंपनी ने एप्पल के चार्जर के अलावा अन्य कंपनियों के चार्जर के यूज करने पर भी संभावित जोखिम का पूरा-पूरा अंदेशा जाहिर किया है। खासतौर पर कम महंगे मॉडल जो Apple के ब्रांडेड चार्जर के समान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते हैं।
मौत का हो सकता है खतरा!
कंपनी ने चेतावनी दी है कि कुछ एडेप्टर ऐसा नहीं करते, जिससे चोट या यहां तक कि मौत का खतरा पैदा हो सकता है। इसके अलावा यह टूटे हुए चार्जर को तुरंत फेंकने और गिली केबल से फोन चार्ज करने से बचने की भी सलाह दी है।
फोन के हीट होने पर क्या कहा, जानिए
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में हजारों यूजर्स ने अपने आईफोन के अति से ज्यादा हीट होने की शिकायत दर्ज की है। इतना ही नहीं कई यूजर्स ने यह भी दावा किया है कि फोन इतना गर्म हो गया कि हैंग होने लगा, जिस पर एपल ने कहा है कि चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल ना करें। साथ ही चार्जिंग केबल से भी चार्जिंग के दौरान दूर बनाकर रखें।












Click it and Unblock the Notifications