APJ Abdul Kalam: पढ़िए, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के 12 महत्वपूर्ण कोट्स

नई दिल्ली। आज देश के पूर्व राष्ट्रपति अबुल पाकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम (एपीजे अब्दुल कलाम) की पुण्यतिथि है। कलाम को भारतीय मिसाइल प्रोग्राम का जनक माना जाता है। यही कारण है कि लोग उन्हें 'मिसाइलमैन' भी कहते हैं। इसके अलावा वे देश के ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्हें 'जनता का राष्ट्रपति' कहा जाता था। 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में जन्मे अब्दुल का देहांत 27 जुलाई 2015 को हुआ तो सारा राष्ट्र शोक में डूब गया। 85 की उम्र में युवाओं सा जोश रखने वाले कलाम का देहांत मेघालय में हुआ था जब वे बच्चों को लेक्चर दे रहे थे। गरीबी में बचपन बिताने के बाद भी वे एक सफल वैज्ञानिक और इंजीनियर के रूप में विख्यात हैं। अब्दुल कलाम ने अपने जीवन काल में कई ऐसे अनमोल विचार दिए जो लोगों के लिए प्रेरणा बने। यहां हम आपको उनके लिखे कुछ खास कोट्स बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहतर जीवन व्यतीत करने में सहायक हो सकते हैं।

'सूरज जैसा चमकना हो तो सूरज जैसे जलो'

'सूरज जैसा चमकना हो तो सूरज जैसे जलो'

  • अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।
  • अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।
  • हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
  • सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखें, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
  • 'समाज में तीन ही लोग ला सकते हैं बड़ा बदलाव'

    'समाज में तीन ही लोग ला सकते हैं बड़ा बदलाव'

    • चलिए अपना आज कुर्बान करें ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल मिल सके।
    • विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।
    • अगर किसी देश को भ्रष्टाचार से मुक्त होना है और खूबसूरत दिमाग वाले लोगों से भरना है तो समाज में तीन ऐसे लोग हैं, जो ऐसा कर सकते हैं। वे हैं- पिता, माता और अध्यापक।
    • रचनात्मकता भविष्य में सफलता की कुंजी है और प्राथमिक शिक्षा के दौरान ही शिक्षक बच्चों की रचनात्मकता को उभार सकते हैं।

    'मुश्किलों से मिली सफलता में आनंद है'

    'मुश्किलों से मिली सफलता में आनंद है'

    • मुश्किलों के बाद हासिल की हुई सफलता ही असली आनंद देती है।
    • एक नेता वह होता है जिसकी एक सोच हो, जिसमें कुछ कर गुजरने का जज्बा हो। जो मुश्किलों में डरे नहीं। बल्कि उसे यह पता हो कि समस्याओं का सामना कैसे किया जाए। सबसे महत्वपूर्ण, जो अपनी बात पर कायम रहे।
    • जिस दिन सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जाएं, मान लीजिए कि आप कामयाब हो गए।
    • किसी को हरा देना बेहद आसान है लेकिन किसी को जीत लेना बेहद मुश्किल।

यह भी पढ़ें- 'जुगाड़' को 'इनोवेशन' में बदलना सबसे बड़ी चुनौती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+