छोटी बहू के विवादों से घूमर से पहले भी परेशान रहे हैं मुलायम, पढ़ें अपर्णा से जुड़ी Controversy

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का घूमर डांस खूब वायरल हो रहा है। फिल्म पद्मावती के इस गाने को लेकर जहां दीपिका को धमकियां मिली रही हैं, वहीं अपर्णा पर भी इसके लिए निशाना साधा जा रहा है। उनके डांस पर नया विवाद शुरू हो गया है।

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav की बहू Aparna Yadav के घूमर पर मचा बवाल । वनइंडिया हिंदी
    Aparna Yadav

    नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का घूमर डांस खूब वायरल हो रहा है। फिल्म पद्मावती के इस गाने को लेकर जहां दीपिका को धमकियां मिली रही हैं, वहीं अपर्णा पर भी इसके लिए निशाना साधा जा रहा है। उनके डांस पर नया विवाद शुरू हो गया है। वैसे सपा सुप्रीमो की छोटी बहू का विवादों से पुराना नाता रहा है। मोदी की तारफी से लेकर वो नामी-गिरामी लोगों की आलोचना कर चुकी हैं।

    पहला चुनाव ही हार गई थीं अपर्णा

    पहला चुनाव ही हार गई थीं अपर्णा

    अपर्णा मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक की पत्नी हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव में उन्होंने लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा की रीता बहूगुणा से हार गई थीं।

    मोदी की तारीफ कर चुकी हैं अपर्णा

    मोदी की तारीफ कर चुकी हैं अपर्णा

    अपर्णा प्रधानमंत्री की की तारीफ करने के लिए भी सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, 'मोदी गांधीजी की सोच को आगे ले जा रहे हैं। वो एक अच्छे रोल मॉडल के रूप में उभर रहे हैं।'

    गौहत्या के खिलाफ सोशल मीडिया पर बोला था

    गौहत्या के खिलाफ सोशल मीडिया पर बोला था

    अपर्णा भाजपा की कई बातों का समर्थन कर चुकी हैं। नरेंद्र मोदी के साथ ली उनकी सेल्फी भी खूब हिट हुई थी। वो गोरखनाथ पीठ में योगी आदित्यनाथ से भी मिलीं थीं। इसके अलावा अपर्णा गौहत्या के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर बोल चुकी हैं।

    गाना भी गा चुकी हैं अपर्णा

    गाना भी गा चुकी हैं अपर्णा

    अपर्णा आजकल अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं और एक वक्त था जब वो अपने गाने को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के लिए साल 2014 के आम चुनाव में गाना गाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+