'हरियाणा की सभी सीटों पर AAP उतारेगी कैंडिडेट', कांग्रेस- आप गठबंधन की अटकलों के बीच सांसद संदीप पाठक
हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीटों को लेकर सहमति के दावों और दोनों के दलों को बीच गठबंधन की अटकलों को बीच सांसद संदीप पाठक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारने जा रही है। हालांकि सांसद संदीप पाठक ने कांग्रेस के साथ 'आप' के साथ गठबंधन की संभावनाओं और वर्तमान में चल रहे बातचीत के दौर से भी इनकार नहीं किया।
आम आदमी पार्टी के सांसद और महासचिव संगठन संदीप पाठक ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को कैंडिडेट्स की लिस्ट घोषित करने के लिए सिर्फ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेश का इंतजार है। एक प्रेस कांफ्रेंस में सांसद संदीप पाठक ने कहा की आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ने के लिए लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, "जो जानकारी आप सभी के पास है, वही जानकारी मेरे पास भी है, राघव जी ने कल आप सभी को जानकारी दी होगी। लेकिन पार्टी, स्वयंसेवकों और पार्टी नेतृत्व की ओर से मैं कह सकता हूं कि हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं...हर जगह, हर सीट पर, जो भी हमें कम आंकेगा, उसे भविष्य में पछताना पड़ेगा।"
आम आदमी पार्टी सांसद ने कांग्रेस- आप गठबंधन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, "बातचीत चल रही है। हमें उम्मीद है कि हरियाणा और देश के पक्ष में गठबंधन बनेगा। हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।"
वहीं हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ बातचीत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) और समाजवादी पार्टी समेत इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य दलों के साथ बातचीत हुई है। सभी ने उनके साथ चुनाव लड़ने के लिए संपर्क में हैं।












Click it and Unblock the Notifications