अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर कर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के प्रयासों को किया सेल्‍यूट

मुंबई, 12 मई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली ने कोविड -19 राहत कार्य के लिए फंड एकत्र करने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ी है। इस फंड में इस जोड़ी ने 2 करोड़ रुपए दान करके शुरूआत की थी। वहीं अब अनुष्‍का शर्मा ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया और कोरोनोवायरस की घातक दूसरी लहर के बीच स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के प्रयासों और समर्पण की सराहना की है।

anuska

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रविवार को सभी हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन श्रमिकों के लिए एक नोट पोस्ट किया और उन्हें 'असली हीरो' कहा है। अनुष्‍का ने, ट्वीट किया, "हम अपने सभी हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को एक बड़ा धन्यवाद कहना चाहते हैं, उनका समर्पण वास्तव में सराहनीय है।"अनुष्का ने कहा, "आप राष्ट्र के लिए अपनी जान जोखिम में डालते रहते हैं और इसके लिए विराट और मैं और राष्ट्र आपके प्रति सदा आभारी हैं। आप असली हीरो हैं।" वीडियो में डॉक्टर, पुलिसकर्मी और एंबुलेंस की तस्वीरें एक्‍ट्रेस ने पोस्‍ट की थी।

बता दें कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने लाखों की संख्‍या में लोगों को संक्रमित किया है, और कोविड -19 सकारात्मक मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बॉलीवुड में भी कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल, मनीष मल्होत्रा ​​जैसी हस्तियां कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में कुल 4,03,738 नए कोविड -19 मामले दर्ज हुए इसके साथ ही भारत ने फिर से लगातार दूसरे दिन रिकार्ड तोड़ स्‍पाइक हुई। वहीं पिछले 24 घंटों में 4,092 मौतें भी दर्ज की गईं, कुल कोविड से संबंधित मृत्यु 2,42,362 थी। वर्तमान में, भारत में 37,36,648 सक्रिय कोरोनावायरस मामले हैं।

'एयरलिफ्ट' फेम एक्ट्रेस ने दिखाया बोल्ड अवतार, धूम मचा रही तस्वीरेंhttps://hindi.oneindia.com/photos/feryna-wazheir-superhot-pictures-61607.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+