सुनील गावस्कर के बयान पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, कहा- 'मेरे पति के खेल पर मुझे घसीटना कब बंद करेंगे', जानिए पूरा विवाद
सुनील गावस्कर के विरोट कोहली पर दिए बयान पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, कहा- 'मेरे पति के खेल पर मुझे घसीटना कब बंद करेंगे', जानिए पूरा विवाद
नई दिल्ली: सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर अपने विवादित बयान पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। विराट कोहली के फैन्स तो बीसीसीआई (BCCI) से सुनील गावस्कर को कॉमेंटेटर के पद से हटाने की मांग क रहे हैं। सुनील गावस्कर ने किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के दौरान विराट कोहली और अनुष्का को लेकर एक विवादित कमेंट किया। जिसपर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सुनील गावस्कर को जवाब दिया है। आइए जानते हैं आखिर पूरा विवाद क्या है?

अनुष्का शर्मा ने सुनील गावस्कर को दिया करारा जवाब
सुनील गावस्कर को जवाब देते हुए अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार (25 सितंबर) को सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा। अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, मिस्टर सुनील गावस्कर,मैं आपसे कहना चाहती हूं कि आपने जो भी कमेंट किया, वह अच्छा नहीं था। लेकिन मुझे अच्छा लगेगा अगर आप बता सकें आखिर आप पति के खेल के प्रदर्शन के लिए पत्नी पर आरोप लगाते हुए बयान देने के बारे में क्यों सोचा? मैं यह अच्छे से जानती हूं कि आपने पिछले कुछ सालों में हर क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ की इज्जत की है तो आपको ऐसा नहीं लगता है कि ऐसा मेरा साथ भी होना चाहिए।'

कब ऐसा होगा जब मुझे क्रिकेट में घसीटना बंद किया जाएगा: अनुष्का शर्मा
अपने इंस्टा स्टोरी में अनुष्का शर्मा आगे लिखती हैं, ''मुझे यकीन है कि बीती रात (24 सितंबर) से मेरे पति (विराट कोहली) के प्रदर्शन पर कमेंट करने के लिए आपके जेहन में कई वाक्य और शब्द होंगे या आपके शब्द केवल तभी मायने रखते हैं जब उनमें मेरा नाम आया हो। यह 2020 है और मेरे लिए चीजें अब भी नहीं बदली हैं। आखिर कब ऐसा होगा जब मुझे क्रिकेट में घसीटना बंद किया जाएगा और इस तरह की एकतरफा टिप्पणियां मेरे लिए नहीं की जाएंगी?''
अनुष्का शर्मा ने आखिर में लिखा, आदरणीय मिस्टर गावस्कर, आप एक महान हैं, जिनका नाम भद्रजनों के इस खेल में ऊंचा स्थान रखता है। मैं बस आपको बताना चाहती थी कि जब आपने ऐसा कहा तो मुझे कैसा लगा।''

जानिए गावस्कर ने विराट-अनुष्का को लेकर क्या विवादित बयान दिया?
असल में IPL 2020 में गुरुवार (24 सितंबर) को दुबई में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और केएल राहुल की किंग्स इलेवन पंजाब के बीच इस टूर्नामेंट का छठा मैच था। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर हार गई थी। वहीं विराट कोहली का भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। कोहली ने पहले शतक जड़ने वाले केएल राहुल के दो कैच छोड़े और इसके बाद बैटिंग में भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए।
जब विरोट कोहली अपनी टीम के लिए बैटिंग करने उतरे तो सुनील गावस्कर ने उसी दौरान कहा, ''इन्होंने (विराट कोहली) लॉकडाउन में तो बस अनुष्का की गेंदों की प्रैक्टिस की है।'' इस कमेंट के बाद ही विराट सुनील ट्रोल हो रहे हैं।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications