अनुराग ठाकुर का पलटवार, राहुल गांधी के पुरखे भी संघ पर प्रतिबंध नहीं लगा सके, सपने ना देखें वो

नई दिल्ली। जिस तरह से कांग्रेस ने संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध की बात कही है उसके बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पूर्वज देश की केंद्रीय सत्ता में काफी बड़े-बड़े पदों पर रहे, बावजूद इसके वह संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध नहीं लगा सके तो मध्य प्रदेश में अपना चुनावी वायदा भला कैसे पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संघ की चिता छोड़ देनी चाहिए, यह चुनावी वायदा है जोकि मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह है।

मुंगेरीलाल के सपने

मुंगेरीलाल के सपने

अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह है, क्योंकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के तमाम प्रयास विफल रहने वाले हैं। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से देश के कई राज्यों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है उसके बाद कांग्रेस की दुकानें सिलसिलेवार तरीके से बंद हो चुकी हैं। अनुराग ठाकुर यहीं नहीं रुके उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव होने के बाद कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने वाला है।

चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस का वायदा

चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस का वायदा

जिस तरह से शनिवार को कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था और उसमे एक चैप्टर सामान्य प्रशासन और प्रशासनिक सुधार था, उसमे कहा गया था कि 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर तमाम शासकीय परिसर में संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। यही नहीं कांग्रेस ने वायदा किया कि सरकारी अधिकारियों को इन शाखाओं में हिस्सा लेने की छूट को भी चुनाव के बाद खत्म किया जाएगा।

पात्रा ने बोला था हमला

पात्रा ने बोला था हमला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया में बयान दिया कि ऐसा लगता है कि आजकल कांग्रेस का सिर्फ एक ही लक्ष्य है मंदिर नहीं बनने देंगे, शाखा नहीं चलने देंगे, उसके पास ना तो अपना एजेंडा है और ना ही सोच है, उसका काम केवल बीजेपी पर हमला करना है, जनता भी ये बात समझ रही है और वो उसको जरूर जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में भाजपा के खिलाफ बड़े गठबंधन की तैयारी, शरद पवार ने BJP को बताया राष्ट्रीय आपदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+