'देश के गद्दारों को...' नारेबाजी के बाद मुश्किल में घिरे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने मंच से विवादित नारे लगवाए। इसको लेकर दिल्ली की सियासत गरमाने लगी है जबकि इस विवादित नारेबाजी के बाद अनुराग ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने इसका संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है।

Recommended Video

    Delhi Election: Anurag Thakur के विवादित बयान पर Election Commission ने मांगी रिपोर्ट | Oneindia
    anurag thakur raises controversial slogans election commission seeks report

    इस वीडियो में अनुराग ठाकुर चुनावी मंच से नारे लगाते हुए देखे जा सकते हैं। वो बोल रहे हैं, 'देश के गद्दारों को.., जिसके बाद नीचे खड़े लोग नारे लगा रहे हैं, 'गोली मारो...'। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर निशाना साधा, जबकि वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि अनुराग ठाकुर को कैबिनेट में नहीं बल्कि जेल में होना चाहिए।

    इसपर महिला कांग्रेस ने पूछा कि क्या चुनाव आयोग अनुराग ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करेगा? अनुराग ठाकुर बीजेपी प्रत्याशी मनीष चौधरी के समर्थन में रैली करने रिठाला पहुंचे थे। इसी दौरान ही बीजेपी नेता द्वारा मंच से विवादित नारेबाजी की गई। इस रैली के दौरान मंच पर बीजेपी सांसद हंसराज हंस सहित कई नेता नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मंच पर कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

    बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में आठ फरवरी को चुनाव होगा। जबकि चुनावों के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। जबकि बीजेपी और कांग्रेस का प्रचार भी जोरों पर है और ये दोनों दल भी सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटे हैं। इस चुनाव में बीजेपी ने जदयू से गठबंधन किया है जबकि कांग्रेस राजद के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+